Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

भविष्य के नेताओं का निर्माण करता है पतंजलि गुरुकुलम, बच्चों में जगाता है सेवा भाव

Patanjali Gurukulam: पतंजलि गुरुकुल में बच्चों को वेदों और आधुनिक विषयों की शिक्षा के साथ ही आत्मनिर्भर और सेवा भाव से प्रेरित नेतृत्व गुण सिखाए जाते हैं. गुरुकुल में छात्रों को अनुशासन और राष्ट्र प्रेम की सीख दी जाती है.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Apr 2, 2026 14:00
Photo Credit- News24GFX

Patanjali Gurukulam: हरिद्वार स्थिति पतंजलि गुरुकुलम में छात्रों को सभी विषयों के साथ ही योग और सनातन शिक्षा प्रदान की जाती है. पतंजलि गुरुकुलम एक आवासीय शिक्षण संस्थान है. बच्चों के विकास के लिए और भविष्य के निर्माण के लिए उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है और नेतृत्व गुणों को सिखाया जाता है. पतंजलि गुरुकुलम का उद्देश्य बच्चों को भविष्य में सिर्फ नौकरी के लिए तैयार करना नहीं है. पतंजलि गुरुकुलम में चरित्र निर्माण, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव रखी जाती है.

पतंजलि गुरुकुलम में होता है भविष्य के नेताओं का निर्माण

पतंजलि गुरुकुलम में भारतीय संस्कृति, शिष्टाचार, इतिहास, योग, ध्यान, धैर्य और व्यवहार के बारे में सिखाया जाता है. जीवन में सफलता का मंत्र सिखाया जाता है. राष्ट्र प्रेम की भावना जगाते हैं और नेतृत्व गुणों के साथ भविष्य के अच्छे नेताओं का निर्माण करते हैं. गुरुकुल में संस्कारों, नैतिकता, सत्य, अनुशासन और सेवा भाव की सीख दी जाती है. बच्चों को न सिर्फ नौकरी बल्कि स्वयं रोजगार के लिए तैयार किया जाता है. पतंजलि विश्वविद्यालय और पतंजलि गुरुकुल के माध्यम से अच्छे भविष्य का निर्माण किया जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – सर्वांगीण विकास के लिए बेस्ट है पतंजलि गुरुकुलम, खेलों के माध्यम से होती है फिजिकल ग्रोथ

गुरुकुल में सिखाएं जाते हैं कई गुण

आत्मनिर्भरता – गुरुकुल में छात्रों को दैनिक कार्य स्वयं करने के लिए प्रेरित किया जाता है. श्रम करने और साधारण जीवन के बारे में सिखाया जाता है. इस प्रकार से उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाता है.

---विज्ञापन---

समाज सेवा और राष्ट्र प्रेम – शिक्षा के जरिए बच्चों में समाज सेवा का भाव विकसित किया जाता है. राष्ट्र प्रेम की भावना तैयार की जाती है. यह नेतृत्व के लिए अत्यंत आवश्यक होता है.

चरित्र निर्माण – मूल्यों पर आधारित चरित्र निर्माण किया जाता है. गुरुकुल में संस्कारों, नैतिकता, सत्य, अनुशासन और सेवा भाव के जरिए बच्चों को अच्छे से विकसित किया जाता है.

सर्वांगीण विकास – योग, ध्यान, और प्राणायाम और खेलकूद के जरिए बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है. सभी विषयों का ज्ञान दिया जाता है.

महान नेतृत्व का विकास

गुरुकुल में छात्रों को शास्त्र विद्या, राजनीति और अर्थशास्त्र का अध्ययन कराया जाता है. सत्य और असत्य के बीच अंतर बताया जाता है. ईमानदार और धैर्यवान के गुण सिखाएं. जाते हैं. इन गुणों के साथ भविष्य के लिए एक अच्छे नेता का निर्माण होता है. पतंजलि गुरुकुल के माध्यम से भारत, आध्यात्मिकता और आत्मसम्मान के गुणों से परिपूर्ण व्यक्ति का निर्माण करता है. सिर्फ नेतृत्व क्षमता के साथ अच्छे नेता ही नहीं पतंजलि गुरुकुल देश के लिए महान नागरिक तैयार करने में अच्छा भूमिका निभाता है.

ये भी पढ़ें – विकास में मददगार है योग और ध्यान, पतंजलि गुरुकुलम में संवरता है बच्चों का भविष्य

First published on: Apr 02, 2026 01:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.