Orange Peel Chutney Recipe: संतरे के छिलके से घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी चटनी, जानें रेसिपी  

Orange Peel Chutney Recipe: अगर आप भी संतरे के छिलके फेंक देते हैं, तो बता दें कि आप संतरे के छिलके का इस्तेमाल कर टेस्टी और हेल्दी चटनी बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि…

Orange Peel Chutney Recipe

Orange Peel Chutney Recipe

Orange Peel Chutney Recipe: संतरे खाने के बाद हम में से ज्यादातर लोग बिना सोचे-समझे उसके छिलके फेंक देते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो जान लें कि इसका इस्तेमाल कर आप टेस्टी और हेल्दी चटनी बना सकते हैं। संतरे के छिलके में फ्लेवोनॉयड्स, फाइबर और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हार्ट हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा ये स्किन और डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने और वजन कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं संतरे के छिलके की चटनी बनाने की आसान विधि….

विज्ञापन

सामग्री

संतरे का छिलका- 200 ग्राम

विज्ञापन

उड़द दाल – 1 बड़ा चम्मच

हींग – ¼ छोटी चम्मच

विज्ञापन

लाल मिर्च – 3 से 4

इमली – 50 ग्राम

विज्ञापन

साबुत धनिया – ¼ बड़ा चम्मच

विज्ञापन

काली मिर्च – ½ बड़ा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

विज्ञापन

चटनी बनाने की विधि

1. संतरे के छिलकों को पानी में धोकर पूरी तरह से साफ कर लें।

2. इसके बाद संतरे के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें।

विज्ञापन

3. अब एक पेन में थोड़ा तेल लें और उसमें लाल मिर्च, उड़द दाल, काली मिर्च और धनिया बीज को कुछ मिनट तक भूनें, जब तक कि दाल और धनिये के बीज का रंग न बदल जाए।

4. इसके बाद इन्हें पैन से निकाल कर ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

विज्ञापन

5. इसी पैन में और तेल डालें और संतरे के छिलकों को नरम होने तक भूनें।

6. इसके बाद गैस बंद कर दें और संतरे के छिलकों को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

विज्ञापन

7. 5 से 10  मिनट बाद संतरे के छिलके और सभी भुनी हुई चीजों को नमक के साथ मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।

8. अब आपकी चटनी तैयार है इसे आप रोटी के साथ खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ