आजकल बालों का झड़ना बहुत आम समस्या बन चुकी है, जो किसी भी उम्र के लोगों में देखने को मिल सकती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे गलत लाइफस्टाइल,खराब खान-पान,प्रदूषण,या मौसम में बदलाव। लेकिन एक आसान घरेलू उपाय इस परेशानी को कम कर सकता है। हेयरस्टाइलिस्ट और पॉलिटिशियन जावेद हबीब के अनुसार आपकी रसोई में मौजूद प्याज बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है।
बालों के लिए प्याज का रस कैसे फायदेमंद है?
मार्च 15 को गैलेट्टा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जावेद हबीब ने बताया कि बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए प्याज के रस का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों के ज्यादातर विज्ञापन धोखा हैं, क्योंकि वे बालों की ग्रोथ को लेकर झूठे दावे करते हैं।
इसके बजाय उन्होंने बताया कि प्याज का रस निकालकर उसे बालों की जड़ों में ठीक उसी तरह लगाएं जैसे आप तेल की मालिश करते हैं। उन्होंने कहा हफ्ते में दो बार प्याज का रस बालों में लगाएं। प्याज का छिलका भी बालों को उगाने में मदद करता है इसलिए इसे पूरे सिर पर लगाएं।
प्याज का रस कैसे काम करता है?
जावेद हबीब ने यह भी बताया कि प्याज का रस सिर्फ 5 मिनट तक असरदार रहता है, इसलिए इसे हमेशा ताजा निकालकर ही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि प्याज का रस इतना असरदार होना चाहिए कि उसकी गंध से आपकी आंखों में आंसू आ जाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जो चीजें किचन में फायदेमंद होती हैं वे बाथरूम में भी उपयोगी हो सकती हैं।
अंत में उन्होंने बताया कि यह नुस्खा 99% लोगों के लिए असरदार रहेगा और उनके झड़े हुए बाल वापस आ सकते हैं। वीडियो में जावेद हबीब ने बालों में तेल लगाने का सही तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि तेल को हमेशा गीले बालों में लगाना चाहिए ताकि इसका पूरा फायदा मिल सके।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 hr agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
14 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
17 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
22 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
23 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines