हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Travel Destination: बार-बार शिमला-मनाली? अब घूमिए ये अनजानी लेकिन शानदार जगहें

घूमने का प्लान कर रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि जाएं कहां? तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जहां जाने का आप प्लान कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद भी ले सकते हैं।

विज्ञापन

Travel Destination: आजकल का मौसम इतना सुनहरा है कि बहुत से लोग बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं और सोच रहे हैं कि जाएं कहां। इसके साथ ही बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो एक ही जगह को बार-बार घूमने जा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसी बहुत-सी जगहें हैं जो कि बेहद सुंदर और रोमांचक हैं? अगर आप इन जगहों पर चले गए तो घूमने का अलग ही मजा आ जाएगा। अगर नहीं जानते, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में, जिनका नाम भी आपने शायद ही सुना होगा और जहां जाकर आपको बिल्कुल नया अनुभव मिलेगा।

संदाकफू

Image Source Twitter

संदकफू, पश्चिम बंगाल का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है जिसकी ऊंचाई लगभग 3,636 मीटर है। यह दार्जिलिंग जिले में स्थित है और यहां से विश्व के चार सबसे ऊंचे पर्वत माउंट एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और माकालू का अद्भुत नज़ारा देखने को मिलता है। यह जगह ट्रैकिंग प्रेमियों के लिए बेहद लोकप्रिय है।

ये भी पढ़ें- Travel Destination: इन जगहों पर नहीं गए तो क्या किया, अगस्त के वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन

विज्ञापन

लेपाक्षी

Image Source Twitter

लेपाक्षी, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में स्थित है और यह अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और वास्तुकला से जुड़ी धरोहर के लिए मशहूर है। यह स्थान रामायण काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। यहां का वीरभद्र मंदिर अपनी अद्भुत मूर्तिकला और हैंगिंग पिलर के लिए काफी प्रसिद्ध है।

भंडारदरा

Image Source Twitter

भंडारदरा, महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी झीलों, झरनों और हरियाली के लिए जाना जाता है। यह ट्रैकिंग और कैंपिंग के लिए आदर्श स्थान है। इसके साथ ही यहां के किलों की ट्रैकिंग भी काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन

जुकोउ घाटी

Image Source Twitter

जुकोउ घाटी, जिसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है, इसके साथ ही यह जगह नगालैंड और मणिपुर की सीमा पर स्थित एक खूबसूरत घाटी है। यह 2,438 मीटर की ऊंचाई पर जापफू चोटी के पीछे स्थित है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ट्रेकिंग ट्रेल्स के लिए काफी ज्यादा मशहूर है।

ये भी पढ़ें- Travel Destination: इस बार की छुट्टियों में कुछ खास चाहते हैं? ये रिसॉर्ट्स हैं आपके लिए परफेक्ट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola