Travel Destination: इन जगहों पर नहीं गए तो क्या किया, अगस्त के वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन

ऐसे बहुत से लोग हैं जो घूमने का प्लान तो करते हैं लेकिन जा नहीं पाते। इस बार अगस्त के महीने में 3-4 दिन की छुट्टियों का मौका बन रहा है। आप चाहें तो घूमने जा सकते हैं, इसके साथ ही अपने पलों को यादगार बना सकते हैं।

Travel Destination: इन जगहों पर नहीं गए तो क्या किया, अगस्त के वेकेशन के लिए परफेक्ट हैं ये डेस्टिनेशन

Travel Destination: गर्मी हो या बरसात का मौसम, हर वेदर में घूमने का अपना अलग ही मजा है। अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो परिवार वालों के साथ, दोस्तों के साथ या फिर पार्टनर के साथ घूमने का प्लान तो करते हैं, लेकिन किसी कारण वह प्लान टूट जाता है और आप कहीं नहीं जा पाते, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप जाने का प्लान कर सकते हैं। ये कुछ जगहें ऐसी हैं जहां आप जाएं बिना रह ही नहीं पाएंगे। खासकर यहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी। एक बार अगर गए तो बार-बार जाने का सोचेंगे।

विज्ञापन

केरल

Image Source Twitter

गॉड्स ओन कंट्री के नाम से मशहूर केरल अपनी हरियाली, बैकवाटर, आयुर्वेदिक मसाज और शांत वातावरण के लिए काफी जाना जाता है। आप केरल की अल्लेप्पी और मुन्नार जैसी जगहों पर जा सकते हैं। ये दोनों ही जगहें बेहद खूबसूरत हैं।

विज्ञापन

राजस्थान

Image Source Twitter

राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और जैसलमेर जैसी जगहें आपका दिल जीत लेंगी। यहां के शाही महल, किले और रेगिस्तानी सफारी काफी प्रसिद्ध हैं। यहां की संस्कृति और भोजन भी बहुत खास है।

कश्मीर

Image Source Twitter

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो कश्मीर जरूर जाएं। कश्मीर खुद में ही बेहद खूबसूरत जगह है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, पहलगाम और डल लेक की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। हर मौसम में यहां का नजारा अलग ही अनुभव देता है।

विज्ञापन

पुडुचेरी

Image Source Twitter

पुडुचेरी के फ्रेंच टच और शांत समुद्र तटों में आपको फ्रेंच संस्कृति और भारतीय परंपरा का अनोखा मेल देखने को मिलेगा। यहां के समुद्र तट, कैफ़े और आश्रम शांति और सुकून देने वाले हैं। एक बार अगर यहां आ गए तो बार-बार आना चाहेंगे।

विज्ञापन

गोवा

Image Source Twitter

अगर आप मस्ती, पार्टी और एडवेंचर के शौकीन हैं तो गोवा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। आप नॉर्थ गोवा की चहल-पहल और साउथ गोवा की शांति, दोनों का मजा ले सकते हैं। यह भारत के सबसे सुंदर स्थलों में से एक है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ