नींद न आने की समस्या से हैं परेशान? तो सोने से पहले करें ये काम

Nighttime Ritual For Deep Sleep: खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी फूड और तनाव आदि का सबसे ज्यादा असर व्यक्ति की नींद पर पड़ता है। अगर आप भी नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपको अच्छी और भरपूर नींद आ जाएगी।

Nighttime Ritual For Deep Sleep
विज्ञापन
Advertisment

अगर आपको भी अच्छे से नींद नहीं आती है या फिर रात में बार-बार नींद अपने आप टूट जाती है। तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। इससे आपके दिमाग पर असर पड़ेगा, जिससे आपकी मानसिक हेल्थ प्रभावित होगी। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें ताकि आपको अच्छी नींद आए। इसके अलावा आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप सोने से पहले नियमित रूप से फॉलो करेंगे। तो आपकी नींद प्रभावित नहीं होगी। इसके अलावा आपको भरपूर नींद आएगी। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।

बालों में तेल लगाकर मसाज करें

अगर आपको रात मे नींद नहीं आती है तो ऐसे में सोने से पहले बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल की मालिश करने से उन्हें पोषण मिलेगा, जिससे वो मजबूत होंगे। तेल लगाने के बाद फिर अपने बालों में धीरे-धीरे पीछे की ओर कंघी करें। इससे आपका माइंड रिलैक्स होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसी के साथ इस उपाय से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

इस तरह करें हाथों की मसाज 

अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी है कि आप तनाव मुक्त रहें। इसके लिए सोने से पहले आप एक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने एक हाथ को ऊपर कर अपनी गर्दन के पीछे ले जाएं। इसके बाद अपनी बगल पर धीरे-धीरे मुक्का मारें। 5 से 10 मिनट रोजाना दोनों हाथ में अगर आप इस तरह से मसाज करेंगे। तो आपको नींद से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आपकी थकान भी कम हो जाएगी। हाथों की मसाज करने के बाद एक-एक करके अपने दोनों पैरों की पिंडलियों पर भी हल्के-हल्के से थपथपाएं। इससे आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स फील करेंगे।

विज्ञापन

तलवों की मसाज करें

हाथ और पैर की मसाज करने के बाद पैरों के तलवे की भी मसाज करें। तलवों पर पहले तेल लगाएं। फिर उन्हें हल्के हाथों से थपथपाएं। अगर आपके तलवे में दर्द होगा, तो इस उपाय से आपको आराम मिलेगा।

विज्ञापन

Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ