मथुरा-वृंदावन में होली खेलने जा रहे हैं? यात्रा से पहले जान लें ये जरूरी टिप्स, वरना वहां हो सकती है परेशानी!

Holi 2026: क्या इस बार आप भी अपने दोस्तों व परिवार के साथ मथुरा-वृंदावन होली खेलना चाहते हैं? आइए जानते हैं कुछ बहुत महत्वपूर्ण टिप्स जो आपको यहां परेशान होने से बचा सकती हैं.

Holi 2026 Mathura Vrindavan Travel Tips

सबसे अच्छी होली कहां खेली जाती है?

Holi in Vrindavan and Mathura: सोचिए कि आप ऐसी जगह खड़े हैं जहां हवा में गुलाल तैर रहा हो, मंदिरों से भजन की धुन सुनाई दे रही है और हर चेहरा राधा-कृष्ण के प्रेम में रंगा हुआ है. यह दृश्य सोच कर ही दिल खिल उठता है. यही अनुभव मिलता है ब्रज की होली में! देश के कई हिस्सों में होली दो दिन मनाई जाती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र में यह उत्सव करीब चालीस दिनों तक चलता रहता है. यहां होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और आनंद का संगम है. मथुरा की पुरानी गलियों से लेकर नंदगांव और बरसाना के मंदिरों तक हर दिन एक नया रंग, नई रस्म और नई कहानी देखने को मिलती है. जो लोग शहरों से हटकर कुछ खास और यादगार अनुभव चाहते हैं, उनके लिए ब्रज की होली किसी सपने से कम नहीं होती.

विज्ञापन
विज्ञापन

बसंत पंचमी से रंग पंचमी तक चलता है रंगोत्सव Mathura Vrindavan Holi Celebration Guide

ब्रज में होली की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है और रंग पंचमी तक इसका उल्लास बना रहता है जो मुख्य होली के भी कुछ दिनों बाद आती है. शुरुआत में हल्के गुलाल और भजन-कीर्तन के साथ माहौल तैयार होता है. जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ते हैं, उत्साह गलियों और चौक-चौराहों तक फैल जाता है. इस लंबे उत्सव को रंगोत्सव (Rangotsav) कहा जाता है क्योंकि यहां हर दिन अलग आयोजन होता है. समाज गायन, पारंपरिक नृत्य और विशेष पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालु और पर्यटक दोनों ही इस माहौल में पूरी तरह घुल जाते हैं. यहां होली सिर्फ खेली नहीं जाती, बल्कि उसका हिस्सा बना जाता है.

विज्ञापन

मथुरा, वृंदावन और बरसाना में दिखती है होली की अनोखा रंग Braj Holi Festival Complete Travel Guide

ब्रज का हर स्थान अपनी अलग पहचान रखता है. मथुरा में विश्राम घाट की आरती और मंदिरों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम मन को छू लेते हैं. बरसाना की लठमार होली (Lathmar Holi) विश्वभर में मशहूर है, जहां महिलाएं लाठियों से खेलती हैं और पुरुष ढाल से बचाव करते हैं. वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Shri Banke Bihari Temple Holi) में फूलों की होली का दृश्य बेहद अद्भुत होता है. इसके अलावा लड्डू होली और अन्य पारंपरिक आयोजन भी लोगों को आकर्षित करते हैं. हर जगह की अपनी अलग कथा और परंपरा है, जो इस त्योहार को और भी खास बना देती है.

विज्ञापन

ब्रज यात्रा से पहले इन जरूरी बातों का रखें खास ध्यान Mathura Holi Trip Planning Tips

  • होली के दौरान ब्रज क्षेत्र में बहुत अधिक भीड़ रहती है, इसलिए यात्रा की योजना पहले से बना जरूरी है.
  • होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला की बुकिंग समय रहते करा लें, ताकि आखिरी समय में ठहरने की समस्या न हो.
  • ऐसे कपड़े पहनें जो रंग लगने पर खराब हो जाएं तो आपको दुख न हो, इसमें आप हल्के, सूती और आरामदायक कपड़े पहन सकते हैं, यह सबसे बेहतर रहते हैं.
  • सफेद कुर्ता-पायजामा या साधारण पारंपरिक वस्त्र यहां के माहौल में अच्छे लगते हैं और फोटो के लिए भी आकर्षक रहते हैं.
  • भीड़ में अपने मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें.
  • फोन को पानी और रंग से बचाने के लिए वॉटरप्रूफ कवर का उपयोग करें.
  • ज्यादा नकदी साथ न रखें, जरूरी सामान ही लेकर निकलें.
  • स्थानीय परंपराओं और रीति-रिवाजों का सम्मान करें, क्योंकि ब्रज की होली आस्था से जुड़ा उत्सव है.
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें, क्योंकि भीड़ में असुविधा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं हाई-प्रोटीन पोहा, फिटनेस लवर्स के लिए परफेक्ट हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ