News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Travel Destinations: भारत अपने खूबसूरत पहाड़ों और हिल स्टेशनों के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन जब बात आती है सुकून, शांति और भीड़-भाड़ से दूर नेचुरल सुंदरता की तो कुछ जगहें ऐसी भी हैं जो अभी तक लोगों की नजरों से दूर हैं। ये हिल स्टेशन कम चर्चित जरूर हैं लेकिन खूबसूरती और ताजगी के मामले में किसी से कम नहीं। अगर आप शहर के शोरगुल से दूर, शांत और सुकून भरे माहौल में कुछ वक्त बिताना चाहते हैं तो आइए जानते हैं भारत की परफेक्ट जगहों के बारे में। यहां की ठंडी हवाएं, हरियाली से ढकी वादियां और लोकल संस्कृति का शांत अनुभव आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।

हिमाचल प्रदेश में स्थित कसोल, प्रकृति प्रेमियों और ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। यह एक शांत स्वर्ग है। यहां की नदियां, जंगल और इजरायली कैफे इसे एक अलग ही वाइब देते आप चाहें तो यहां आने का सोच सकते हैं।

भीड़भाड़ वाले नैनीताल या मसूरी से अलग, बिनसर एक साइलेंट हीलिंग जोन है। बिनसर वाइल्डलाइफ सेंचुरी, हिमालय के दृश्य और ट्रैकिंग ट्रेल्स इसे खास बनाते हैं। इसके साथ ही यह काफी सुंदर और मन मोह लेने वाली जगह है। आप यहां आकर अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

युकसोम, सिक्किम का यह छोटा सा गांव इतिहास, अध्यात्म और प्रकृति का संगम है। युकसोम से शुरू होने वाला गोजालोंग ट्रेक एडवेंचर और शांति दोनों का अनुभव देता है। तो अगर आप ट्रेकिंग का शौक रखते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन साबित हो सकती है।

साइलेंट वैली, केरल का काफी फेमस नेशनल पार्क है। यह बहुत ही शांत, हरा-भरा और लगभग अनछुआ है। यह बायोडायवर्सिटी हॉटस्पॉट ट्रेकिंग और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।

पूर्वोत्तर भारत का यह छोटा सा कस्बा, अपनी खेतों और हरियाली से भरा हुआ है। यहां की संस्कृति और शांत वातावरण किसी थेरेपी से कम नहीं।
ये भी पढ़ें- Travel Destination: ट्रिप का कर रहे हैं प्लान? घूम आएं पटनीटॉप के पास ये बेहतरीन हिल स्टेशन
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।