बिना मारे बालकनी से गायब हो जाएंगी सारी छिपकलियां, बस आजमाएं ये 3 आसान और असरदार देसी हैक्स

How To Get Rid Of Lizards In Balcony: क्या आप भी छिपकलियों के आतंक से परेशान है और जल्द से जल्द इन्हें भगाना चाहते हैं, तो आइए आपको 3 आसान टिप्स देते हैं; जिन्हें अपनाकर आप इन्हें छुटकारा पा सकते हैं.

Lizard

छिपकली कैसे भगाएं? (Image: AI/Pexels)

अक्सर लोगों को शिकायत रहती है कि शाम होते ही उनके घर की बालकनी में बहुत सारी छिपकलियां आने लगती है, जिस कारण बालकनी में कपड़े सुखाना और यहां तक की वहां जाने में भी डर लगने लगती है. इतना ही नहीं, ये भी डर रहता है कि कहीं ये छिपकलियां घर में न घुस जाए और बच्चे पैदा कर दें या फिर किचन में बर्तन को गंदा कर दें. अगर आप बिना इन्हें मारे अपने घर से दूर रखना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ आसान उपाय बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में क्यों घुस जाती हैं छिपकली?

बालकनी में छिपकली अक्सर रोशनी की ओर आने वाले कीड़े-मकौड़ों की वजह से आती है. खाने की तलाश में यह दीवारों और पौधों के आसपास छिपी रहती है और वहीं रहने लगती है. छिपकली खुद आमतौर पर इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होती, लेकिन इसकी गंदगी और मल में मौजूद बैक्टीरिया भोजन या सतहों को दूषित कर सकते हैं. इससे पेट संबंधी परेशानियों का खतरा बढ़ सकता है. हालांकि, जरूरी नहीं है कि इन्हें मार कर ही आपकी बालकनी साफ होगी, बल्कि आप कुछ देसी उपायों को अपनाकर छिपकलियों की समस्या से राहत पा सकते हैं.

तेज खुशबू वाले पौधे लगाएं

तेज खुशबू छिपकलियों और अन्य कीड़े मकोड़ों को पसंद नहीं आती है और वह उस जगह से दूर रहते हैं. अगर आपके बालकनी में में भी बहुत छिपकलियां हो गई हैं, तो आप वहां पुदीना लेमनग्रास आदि पौधे लगा सकते हैं, जिससे बालकनी भी फ्रेश रहेगी और छिपकलियों का आतंक भी कम होगा, हालांकि, सिर्फ पौधे पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि कुछ अन्य उपायों को भी साथ में अपनाने से ही अच्छे से सफाई हो सकेगी. इसके लिए आप नियमित बालकनी की सफाई करते रहें और बेकार सामान जमा न होने दे.

विज्ञापन

काली मिर्च या मिर्च का स्प्रे

छिपकली को भगाने के लिए काली मिर्च और मिर्च का स्प्रे जैसा घरेलू उपाय भी काफी काम आ सकते हैं. इस बनाकर उन जगहों पर हल्का स्प्रे करें, जहां अक्सर छिपकलियां दिखाई देती है. इसके छिड़काव से छिपकलियां वहां से भागेगी और आपकी बालकनी साफ रहेगी. इस बात भी ध्यान रखें कि इसको इस्तेमाल करते वक्त जरूरी सावधानियां भी बरतें जैसे बच्चों को इससे दूर रखना, चश्मा पहन कर दूर से स्प्रे करना और स्प्रे करने के बाद बालकनी को बंद कर देना ताकि मिर्च घर में घुस जाए.

बालकनी की लाइट

छिपकलियों का आतंक सबसे ज्यादा रात के समय देखने को मिलता है, क्योंकि रात के अंधेरे में लाइट जल रही होती है और वहां छोटे-छोटे कीड़े आकर बैठ जाते हैं. इन लाइट्स पर बैठे कीड़ों की तरफ छिपकलियां सबसे ज्यादा आकर्षित होती हैं और इन्हें खाती है. बेहतर रहेगा कि आप अंधेरा होते ही बालकनी की लाइट बंद कर दें.

विज्ञापन

इन सबके अलावा, बालकनी की नियमित सफाई, बेकार सामान को जमा न होने देना, छिपकलियों के आने का रास्ता बंद करना आदि कदमों से भी आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ