दाल-आटा और घर में रखीं इन चीजों से नेचुरल तरीके से बनाएं होममेड साबुन! जल्दी ही साफ होने लगेगी स्किन

Homemade Soap For Clear Skin: क्या आप भी स्किन टैनिंग की समस्या से परेशान है और बिना केमिकल प्रॉडक्ट्स की मदद के घरेलू तरीके से इसे साफ करना चाहते हैं? आइए आपको होममेड नेचुरल साबुन बनाने का तरीका बताते हैं.

Homemade Soap

घर पर नेचुरल साबुन कैसे बनाएं? (Image: AI/Pexels)

अच्छी स्किन हर किसी को चाहिए, लेकिन इसके लिए सिर्फ केमिकल वाले प्रॉडक्ट पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है. धूप, धूल आदि के कारण अक्सर लोगों की स्किन डार्क हो जाती है, जिसके लिए या तो महंगे फेस ट्रीटमेंट कराते हैं या फिर केमिकल वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में डर रहता है कि कहीं केमिकल त्वचा को नुकसान न पहुंच दें, इसलिए कई लोग नेचुरल तरीकों को अपनाने की योजना बनाते हैं. अगर आप भी धूप के कारण डार्क स्किन की समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको घर में मौजूद कुछ आसान और सस्ती चीजों से होममेड नेचुरल साबुन बनाने के बारे बताते हैं, जिसके इस्तेमाल से आपकी टैनिंग की समस्या दूर हो सकती है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन चीजों से बनेगा नेचुरल डी-टैन साबुन

अगर आप भी केमिकल से तैयार ब्यूटी प्रॉडक्ट को छोड़ नेचुरल तरीके से टैनिंग की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गई सामग्री से आप नेचुरल साबुन बना सकते हैं. आपको चाहिए;

  • 1 चम्मच मसूर दाल का पाउडर
  • 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 200 ग्राम ग्लिसरीन साबुन बेस
  • 1 चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर
  • 2 विटामिन ई कैप्सूल

कैसे बनाएं और कैसे लगाएं?

  • इस नेचुरल साबुन को बनाने के लिए आप मासूर दाल पाउडर, चावल का आटा, मुल्तानी मिट्टी और संतरे के छिलके का पाउडर को एक गहरे बर्तन में रखें और अच्छे से मिलाएं.
  • इसके बाद ग्लिसरीन साबुन बेस के छोटे टुकड़ों में काटकर डबल बॉयलर की मदद से पिघला लें.
  • साबुन बेस जब पूरी तरह अच्छे से पिघल जाए, तो उसमें तैयार सूखा मिश्रण डालें और अच्छे से मला लें और ध्यान रखें कि कोई गांठ न बने और फिर गैस बंद कर दे.
  • अब तैयार मिश्रण में विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं और साबुन सांचे में डालकर 5-6 घंटों के लिए छोड़ दैं. इस तरह आपका नेचुरल डी-टैन साबुन तैयार हो जाएगा.

अब सवाल उठता है कि आप कैसे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. बता दें कि इसे इस्तेमाल करने का कोई खास या अलग तरीका नहीं है, बल्कि आम साबुन की तरह ही इसका इस्तेमाल करें, जैसे नहाते वक्त, मुंह धोते वक्त. बस इस बात का ध्यान रखें कि जल्दी असर देखने के लिए साबुन लगाते हैं तुरंत न धोएं, बल्कि स्किन की अच्छे से हल्के हाथों से मसाज करें और फिर धोएं, ताकि टैनिंग कम हो और स्किन साफ हो.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ