News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Travel Destination: मानसून का मौसम हर जगह को खास बना देता है, लेकिन जब बात पहाड़ियों की हो तो यह नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है। जम्मू-कश्मीर का पटनीटॉप पहले से ही एक लोकप्रिय हिल स्टेशन है लेकिन इसके आसपास भी कई ऐसी जगहें हैं जो शांत है इसके साथ ही बरसात में घूमने के लिए परफेक्ट हैं। बरसात के मौसम में जब हरियाली खिल उठती है ठंडी हवा बहती है और बादल पहाड़ियों को छूते हैं तब इन जगहों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। अगर आप भी मानसून में किसी सुकून भरी और प्राकृतिक जगह की तलाश में हैं तो आइए जानते हैं पटनीटॉप के पास इन हिल स्टेशनों के बारे में जिन्हें आप अपनी ट्रिप लिस्ट में ऐड कर सकते हैं।

सोनमर्ग वह जगह है जहां हर कोई एक न एक बार जरूर जाना चाहता है। यह जम्मू-कश्मीर का एक बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। मानसून के समय यहां की वादियां हरियाली से भर जाती हैं और बर्फीली चोटियों के दृश्य हर व्यक्ति का मन मोह लेते हैं। आप यहां आकर ट्रेकिंग और ग्लेशियर का मजेदार व्यू ले सकते हैं।

पहलगाम से कुछ दूरी पर स्थित बैसरान, खुली हरी घाटियों और देवदार के जंगलों से घिरा एक मनोहारी स्थान है। इसे मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। मानसून में इसकी वादियां और भी हरी-भरी और जीवंत हो जाती हैं। आप यहां आने का प्लान कर सकते हैं।

आरू घाटी, पहलगाम से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित एक शांत जगह है। यहां की घाटियां, नदियां और ऊंचे पहाड़ मानसून में एक जादुई व्यू देते हैं। यह जगह नेचर लवर्स, फोटोग्राफर्स और ट्रेकिंग करने वालों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं। इस जगह पर लोग दूर-दूर से एंजॉय करने आते हैं।

पहलगाम जम्मू-कश्मीर का एक बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। अगर आप शांत वातावरण की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है।

चंदनवारी, पहलगाम से लगभग 16 किलोमीटर दूर स्थित है और अमरनाथ यात्रा का शुरुआती पड़ाव माना जाता है। यह जगह ऊंचे पहाड़ों, बर्फीले रास्तों और साफ हवा के लिए जानी जाती है। मानसून में यहां का नजारा बेहद आकर्षक और सुंदर हो जाता है। खासकर अगर आप ट्रेकिंग या एडवेंचर के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें- स्कूबा डाइविंग का शौक है? इन जगहों पर करें पानी के अंदर की रोमांचक सैर
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।