Bharti Singh ने बताया लंबे बालों के लिए कैसे बनाती हैं तेल, करी पत्ते और मेथी से ऐसे तैयार किया हेयर ऑयल

Hair Growth Oil: कोमेडियन भारती सिंह ने बताया बालों को लंबा करने के लिए किस तरह तेल बनाया जा सकता है. भारती ने इस हेयर ग्रोथ ऑयल को बनाने का पूरा तरीका बताया है. इस तरीके को फॉलो करके आप भी घर पर तेल बना सकते हैं.

Hair Growth Oil

Oil For Long Hair: इस तरह घर पर आसानी से बनाया जा सकता है हेयर ग्रोथ ऑयल. Image Credits - Insta/bharti.laughterqueen

Bharti Singh Hair Oil: बालों का ना बढ़ना ऐसी दिक्कत है जिससे आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटीज भी परेशान रहते हैं. इन्हीं में कोमेडियन भारती सिंह भी आती हैं. भारती सिंह अक्सर ही अपने यूट्यूब चैनल से वीडियो पोस्ट करके अपनी लाइफ के अलग-अलग अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. अपने ऐसे ही एक वीडियो में भारती ने बताया है कि किस तरह घर पर बाल बढ़ाने वाला तेल (Hair Growth Oil) बनाया जा सकता है. भारती ने बाल बढ़ाने के लिए इस खास तेल की रेसिपी सभी से शेयर की है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे बनाती हैं भारती सिंह हेयर ऑयल

  • भारती ने बताया कि इस हेयर ग्रोथ ऑयल को बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाने (Methi Seeds) को कूटने में डालकर पीस लें. इसे पूरी तरह नहीं पीसना है बल्कि हल्का-हल्का कूट लेना है.
  • अब कड़ाही में नारियल का तेल गर्म करने के लिए डाल दें. तेल गर्म होने के बाद इसमें कुटे हुए मेथी के दाने डाल दें.
  • तेल में मेथी दाना पकने लगे तो इसमें करी पत्ते डाल दें. करी पत्ते अगर गीले होंगे तो तेल में चटकने लगेंगे इसीलिए सावधानी बरतें.
  • इस तेल में अब कुटा हुआ या क्रश किया हुआ प्याज डाल दें.
  • भारती का कहना है कि अगर आपके घर में विटामिन ई कैप्सूल है तो उस कैप्सूल को भी इस तेल में डाला जा सकता है. कैप्सूल को काटकर उसके अंदर के लिक्विड को तेल में डाला जाता है.
  • इस तेल को पहले तेज आंच पर पकाएं और उसके बाद आंच को धीमा करके पकने के लिए छोड़ दें. कुछ देर बाद तेल पककर तैयार हो जाएगा.
  • तेल पकने के बाद इसमें मौजूद प्याज भूरा नजर आने लगेगा. अब इस तेल को छलनी में डालकर छान लें. इसे चम्मच से दबाते हुए इसके अर्क को निकालें.

बालों पर कैसे लगाएं यह तेल

भारती कहती हैं कि ये सारी चीजें बालों के लिए बहुत अच्छी होती हैं. इस तैयार तेल को हफ्ते में 2 बार बालों पर लगाया जा सकता है. इसे नहाने से पहले सिर पर लगाकर 2 घंटे तक रख सकते हैं और उसके बाद धोकर हटा सकते हैं.

विज्ञापन

कैसे फायदेमंद है यह तेल

नारियल तेल – भारती सिंह का बताया यह देसी ऑयल कई तरह से फायदेमंद हो सकता है. इस तेल में नारियल तेल (Coconut Oil) बेस ऑयल की तरह इस्तेमाल होता है. नारियल का तेल बालों को मॉइस्चर देता है, हेयर शाफ्ट के अंदर तक जाता है और प्रोटीन की क्षति को कम करता है.

विज्ञापन

करी पत्ते – बीटा कैरोटीन और अमीनो एसिड्स से भरपूर करी पत्ते (Curry Leaves) बालों की जड़ों को पोषण देते हैं. यह बालों को चमकदार बनाते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से भी रोकते हैं.

मेथी के दाने – मेथी दाने प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर होते हैं और स्कैल्प की अच्छी सफाई करते हैं. इनसे हेयर फॉलिकल्स स्टिम्यूलेट होती हैं, बालों को मोटा बनने में मदद मिलती है और स्कैल्प की खुजली से भी राहत मिलती है.

विज्ञापन

प्याज – सल्फर और जिंक से भरपूर प्याज हेयर फॉलिकल्स में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है. इससे बालों का पतला होना कम होता है और बालों के झड़ने की दिक्कत से भी छुटकारा मिलता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ