हाल ही में एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने फेस को लेकर काफी ट्रोल हुई थीं। बताया जा रहा था कि उन्होंने अपने फेस की सर्जरी कराई थी, जिसकी वजह से उनका चेहरा खराब हो गया था, लेकिन अब उनका चेहरा बिल्कुल सही है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह किसी भी आउटफिट को पूरी परफेक्शन और ग्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं। साड़ी से लेकर वेस्टर्न स्टाइल तक, मौनी हर लुक को परफेक्शन के साथ कैरी करती हैं।
एक्ट्रेस ऑफ-शोल्डर गाउन में खूबसूरत दिख रही हैं। मौनी ने तस्वीरों की एक सीरीज इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। उन्होंने लॉयनेस का ऑफ-व्हाइट गाउन चुना, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद शानदार लग रही थीं। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद भी आया और उन्होंने मौनी रॉय की तारीफ भी की। अगर आपको भी उनका ये लुक पसंद आता है तो इसे पार्टी वियर के लिए ट्राई कर सकते हैं।
मौनी रॉय का लुक
उनके आउटफिट में ड्रेप्ड ऑफ-शोल्डर डिटेलिंग के साथ फिटेड चोली और प्लीटेड स्कर्ट थी,स जो एक ड्रीमी सिल्हूट बना रही थी। उनकी ये ड्रेस बॉडी-हगिंग फिट थी, जो एक फ्लोई हेम लुक दे रही थी। इस आउटफिट का फोकस बढ़ाने के लिए मौनी ने एक्सेसरीज को छोड़ दिया और मिनिमल लुक अपनाया। अपने मेकअप के लिए उन्होंने इसे ग्लोइंग बेस, म्यूटेड रोज लिप्स, हाइलाइटर के साथ ब्लश का हल्का स्वीप, ब्राउन आईलिड, क्लासिक आईलाइनर, पतली पलकें और बड़े करीने से बनाई गई भौंहों के साथ न्यूट्रल और मिनिमम रखा। स्टार ने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल में स्टाइल करके और उन्हें कंधों से खुला छोड़ते हुए अपने लुक को कंप्लीट किया। ऐसे में अगर आपको भी उनका ये लुक पसंद आता है तो खास मौके के लिए ट्राई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- ब्लू गाउन में रकुल प्रीत सिंह ने लगाया ग्लैमर का तड़का, जानें क्यों खास हैं ये आउटफिट
ट्रोल हुई थीं एक्ट्रेस
दरअसल, बीते दिन शोटाइम एक्ट्रेस मौनी रॉय एक इवेंट में शामिल हुई थी, जहां लोगों को उनके माथे पर कुछ बदलाव दिखाई दिए। लोगों ने अनुमान लगाया कि शायद उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। इसी बात के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि वह सर्जरी की दुकान हैं। इसके बाद जब उनसे पूछा कि वह ट्रोलिंग से कैसे डील करती हैं, तब एक्ट्रेस कहा था कि कुछ नहीं। देखती ही नहीं। लोगों को अपना काम करने दो। अगर उन्हें स्क्रीन के पीछे छुपकर दूसरों को ट्रोल करना है और उन्हें इससे खुशी मिलती है तो उन्हें करने दो। अब उनके इस लुक ने साबित कर दिया कि वह खुद के चेहरे को लेकर काफी सतर्क रहती हैं।
ये भी पढ़ें- विद्या बालन कैसे रहती हैं फिट और हेल्दी? जानें उनका डाइट प्लान
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines