शाहरुख अपने सपनों के घर ‘मन्नत’ में दो और मंजिलें जोड़ने की योजना बना रहे हैं। यह घर समुद्र के सामने स्थित है और इसके आर्किटेक्चर में नियो-क्लासिकल और आधुनिक डिज़ाइन का बेहतरीन दृशय देखने को मिलता है। शाहरुख ने इसे साल 2001 में करीब 13 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पहले ‘विला वियना’ कहा जाता था? यह बंगला शाहरुख से पहले भी कई लोगों के पास था।
‘विला वियना’ का इतिहास
मुंबई के इतिहास प्रेमी देवाशीष चक्रवर्ती ने इस बंगले के बारे में एक लेख लिखा था जिसमें उन्होंने इसके पुराने मालिकों की जानकारी दी थी। सबसे पहले मंडी के राजा विजय सेन ने 1800 के दशक के अंत में इसे अपनी एक रानी के लिए बनवाया था। राजा की मृत्यु के बाद, यह बंगला 1915 में पेरिन मानेकजी बाटलीवाला ने खरीद लिया और इसे ‘विला वियना’ नाम दिया, क्योंकि उन्हें वियना के संगीत से लगाव था।
बाद में पेरिन ने इसे अपनी बहन खुर्शीदबाई संजाना और उनके पति को दे दिया। चूंकि इस जोड़े की कोई संतान नहीं थी उन्होंने इसे अपनी बहन गुलबानू को सौंप दिया जिन्होंने आगे इसे अपने बेटे नरीमन दुबाश को दे दिया। नरीमन ने यह बंगला एक बिल्डर को बेच दिया जिससे मशहूर फिल्म निर्माता भरत शाह ने इसे खरीदा।
शाहरुख खान और ‘मन्नत’
शुरुआत में शाहरुख मुंबई में सिर्फ एक फ्लैट खरीदना चाहते थे लेकिन जब उन्होंने ‘विला वियना’ देखा, तो वे इसे खरीदने के लिए बेताब हो गए। हालांकि उस समय उनके पास इतने पैसे नहीं थे लेकिन कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इसे खरीद ही लिया।जब उन्होंने यह बंगला खरीदा तब यह बहुत पुराना और जर्जर हालत में था। उन्होंने इसे मरम्मत करवाया और नया रूप दिया। इसके इंटीरियर का काम गौरी खान ने किया। शुरुआत में उन्होंने इसे ‘जन्नत’ नाम दिया, लेकिन जब उनके करियर में सफलता आई तो उन्होंने इसका नाम बदलकर ‘मन्नत’ रख दिया।
आज का ‘मन्नत’
आज, मन्नत सिर्फ एक बंगला नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित जगह बन चुका है। यह कई फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज़ में दिखाया जा चुका है। इसकी वर्तमान कीमत 250 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जाती है।
शाहरुख खान का ‘मन्नत’ सिर्फ उनका घर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष और सफलता की पहचान है।
ये भी पढ़ें -Eid 2025: ईद के लिए चुनें इन एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड फार्शी सूट, बेमिसाल दिखेगा आपका लुक
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
11 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
13 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
13 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
15 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
19 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
20 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines