Eid 2025: ईद के लिए चुनें इन एक्ट्रेस से इंस्पायर्ड फार्शी सूट, बेमिसाल दिखेगा आपका लुक

Eid 2025: रोजा खत्म होते ही ईद का त्योहार 31 मार्च या फिर 1 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई खास दिखना चाहता है और हर किसी के मन में होता है वह दूसरों से अलग और बेहतर नजर आए। अगर आप भी इस ईद कुछ खास पहनना चाहते हैं तो इसके लिए पाकिस्तानी अभिनेत्रियों से इंस्पायर होकर फार्शी सूट चुन सकते हैं।

Eid 2025

Eid 2025

Eid 2025: ईद सभी मुसलमानों के लिए खास एक खास त्योहार होता है। इस साल जिसे 31 मार्च या फिर 1 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला स्टाइल फार्शी सूट है। मुगल इतिहास से जुड़ी यह पारंपरिक दक्षिण एशियाई पोशाक डिजाइनरों, ब्रैंड और फैशन के दीवानों को काफी अट्रैक्ट भी कर रहा है। अपने शाही और खूबसूरत लुक की वजह से फार्शी सुट अभिनेत्रियों के बीच भी चर्चा में है। ऐसे में अगर आप भी इस ईद पर ये खास सूट पहनना चाहती हैं तो पाकिस्तानी अभिनेत्रियों के लुक से इंस्पायर होकर इसे ट्राई कर सकती हैं।

विज्ञापन

आयजा खान

आयजा खान इंस्टाग्राम पर अपने शानदार फार्शी सलवार-सूट लुक को दिख रही हैं। इस ड्रेस को उन्होंने आने वाले ड्रामा हमराज के लिए पहना था और फोटोशूट भी किया। साटन फार्शी सलवार और शॉर्ट ब्राउन कुर्ते में कमाल की खूबसूरती नजर आई,  जिस पर गोल्ड डिटेलिंग की गई थी। साथ ही वह फ्रेम में भी काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

Eid 2025

विज्ञापन

हनिया आमिर

हनिया आमिर का यूके ट्रिप लुक फार्शी सलवार-सूट काफी चर्चा में रहा है, जो पारंपरिक शान को आधुनिक अंदाज के साथ जोड़ता है। इसका हल्का पीला रंग वसंत और गर्मियों का एहसास कराता है, जो साबित करता है कि इस क्लासिक स्टाइल को किसी भी मौसम में और खास मौके पर पहना जा सकता। इस ड्रेस को आप ईद पर ट्राई कर सकती हैं।

Eid 2025

विज्ञापन

माहिरा खान

माहिरा खान की 2022 की इंस्टाग्राम पोस्ट अभी भी चर्चा में बनी हुई है, क्योंकि वह क्लासिक स्टाइल की चैंपियन मानी जाती हैं। उनका शानदार आइवरी पहनावा, जिसमें कट-वर्क कढ़ाई वाला शॉर्ट कुर्ता है, जिसे उन्होंनें एक फार्शी सलवार के साथ पहना है। इस ड्रेस को आप चाहें तो ईद के लिए चुन सकती हैं।

Eid 2025

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ