Makeup Tips: पहली बार ट्राई कर रहे हैं मेकअप, तो इन 7 बातों का रखें ध्यान
Edited By News24 हिंदी

makeup tips easy makeup tips for women
Edited By News24 हिंदी

makeup tips easy makeup tips for women
Makeup Tips: मेकअप ज्यादातर महिलाओं की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। कुछ महिलाओं को शुरुआत में परफेक्ट मेकअप करने में दिक्कत होती है। अक्सर बिगनर्स मेकअप अप्लाई करते समय बहुत ही कंफ्यूज रहते हैं। मेकअप करना हर किसी को पसंद होता है लेकिन मेकअप तभी अच्छा लगेगा जब वह अच्छे से किया गया हो। इसलिए आज हम आपके साथ कुछ बिगनर्स मेकअप गाइड शेयर करने जा रहे हैं जो आपके बहुत काम आएगी ।
मेकअप करने से पहले चेहरे को क्लींजिंग क्रीम से साफ करें और फिर स्किन को मॉइस्चराइज करें। इसके बाद सबसे पहले अपनी उंगलियों से चेहरे पर प्राइमर लगाएं और हाथों से थपथपाते हुए अच्छे से ब्लेंड कर लें। प्राइमर लगाने से स्किन एक टोन में नजर आती है और फिनिशिंग भी अच्छी आती है।
अपने स्किन टोन से मैच करता हुआ फाउंडेशन लगाए। इसे भी प्राइमर की तरह लगाना है। मतलब उंगलियों से डॉट्स बनाएं और फिर स्पंज की मदद से इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें। फाउंडेशन लगाने के बाद आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगी।
फाउंडेशन सेट करने के लिए फेस पाउडर लगाएं, पाउडर को अच्छी तरह से ब्लेंड कर लीजिएगा।
काजल हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काफी है। अपने लुक को कैजुअल बनाए रखने के लिए आप इसे लगा सकती हैं।
ड्रामेटिक लुक के लिए आप विंग आई लाइनर लगा सकती हैं लेकिन पहली बार विंग आई लाइनर लगाना बहुत मुश्किल होता है।इसलिए आप टेप या एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंखों का मेकअप पूरा करने के बाद चीक्स पर ब्लश लगाएं और अच्छे से ब्लेंड करें।
अब होठों पर लिपस्टिक लगाएं। उंगलियों की मदद से लिप कलर को ब्लेंड करें। इसके अलावा आप दोनों होठों को एक साथ दबाकर भी लिप कलर को ब्लेंड कर सकती हैं। अब आपका मेकअप पूरा हो गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: