कोलेजन की कमी से बूढ़ी नजर आ सकती है त्वचा, इन 7 चीजों को खाने पर नेचुरली बढ़ जाएगा Collagen

Collagen Boosting Foods: कोलेजन की कमी से 30 की उम्र में भी आप 40 के नजर आ सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए कोलेजन की कमी पूरी करने के लिए क्या-क्या खाना चाहिए और किन चीजों से शरीर में कोलेजन बढ़ने लगता है.

Collagen Boosting Foods

जानिए चेहरे पर कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

Collagen For Wrinkles: कोलेजन एक तरह का प्रोटीन होता है जो टिशूज को स्ट्रक्चर और सपोर्ट देने का काम करता है. कोलेजन को शरीर नेचुरली बनाता है और जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है कोलेजन कम होने लगता है. इससे शरीर के अलग-अलग हिस्से प्रभावित होते हैं और खासतौर से त्वचा पर कोलेजन की कमी (Collagen Deficiency) को देखा जा सकता है. कोलेजन की कमी से स्किन पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं और चेहरा लटका हुआ सा नजर आता है. ऐसे में अपने खानपान में कोलेजन से भरपूर चीजें शामिल करके शरीर में कोलेजन बढ़ाया जा सकता है. यहां जानिए वो कौन से फूड्स हैं जो कोलेजन को बढ़ाते हैं और त्वचा को जवां बनाए रखने का काम करते हैं.

विज्ञापन

कोलेजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं

हड्डी का सूप

विज्ञापन

हड्डी का सूप या बोन ब्रोथ कोलेजन का पावरहाउस होता है. यह अमीनो एसिड्स और खनिजों से भरपूर होता है जो स्किन रिपेयर करते हैं और इलास्टिसिटी को बढ़ाते हैं. इसमें टाइप 1 कोलेजन की भरपूर मात्रा होती है जिससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है, जोड़ों को फायदा मिलता है और पेट की सेहत भी अच्छी रहती है. आप घर पर ही हड्डियों का सूप बनाकर पी सकते हैं.

मछली

विज्ञापन

कोलेजन बढ़ाने के लिए आप साल्मन, टूना और मैकेरल जैसी मछलियां खा सकते हैं. इन्हें खाने पर स्किन मुलायम और कोमल बनती हैं. मछलियों से शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स की भी अच्छी मात्रा मिलती है. ऐसे में हफ्ते में 2 से 3 बार मछली खाई जा सकती है.

अंडे

विज्ञापन

रोजाना अंडे (Eggs) खाए जाएं तो इनसे शरीर को कोलेजन की अच्छी मात्रा मिल जाती है. अंडे में प्रोलिन नाम का अमीनो एसिड होता है जो कोलेजन के प्रोडक्शन में फायदेमंद होता है. अंडे खाने पर शरीर को सीधा कोलेजन नहीं मिलता है बल्कि अंडे कोलेजन बनने में मदद करते हैं. अंडे खाने पर स्किन को रिपेयर करने वाले पोषक तत्व मिल जाते हैं. इससे शरीर को बायोटिन और विटामिन भी मिल जाता है जो स्किन के टेक्सचर को बेहतर करता है.

हरी सब्जियां

विज्ञापन

हरी पत्तेदार सब्जियों में कोलेजन को एक्टिवेट करने के नेचुरल गुण होते हैं. इन सब्जियों से शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है जिससे कोलेजन का प्रोडक्शन बेहतर होता है. हरी पत्तेदार सब्जियों में क्लोरोफिल होता है जो त्वचा में कोलेजन के लेवल्स को बढ़ाने में असरदार है. विटामिन ए और विटामिन सी स्किन के स्ट्रक्चर को बेहतर करते हैं.

बेरीज

विज्ञापन

स्ट्रॉबेरीज, ब्लूबेरीज और रैस्पबेरीज विटामिन सी से भरपूर होती हैं. इनमें मोजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कोलेजन प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं और स्किन डैमेज को रोकने में मददगार होते हैं. बेरीज खाने पर त्वचा धूप की हानिकारक किरणों से होने वाले यूवी डैमेज से बचती है और एजिंग से बची रहती है. बेरीज कोलेजन रिपेयर को बेहतर करने में भी असरदार होती हैं.

विटामिन सी से भरपूर फल

विज्ञापन

संतरा, ग्रेपफ्रूट और नींबू विटामिन सी से भरपूर होते हैं. विटामिन सी के बिना शरीर ठीक तरह से कोलेजन को स्टोर नहीं कर पाता है. ऐसे में स्किन एजिंग से लड़ने के लिए और स्किन को निखारने के लिए विटामिन सी की जरूरत होती है.

सूखे मेवे और बीज

विज्ञापन

कोलेजन को बढ़ाने के लिए विटामिन ई, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स (Chia Seeds) को खानपान का हिस्सा बनाया जा सकता है. इनसे स्किन की सेल्स डैमेज होने से बचती हैं और स्किन मुलायम और निखरी हुई बनती है.

कोलेजन कैसे डैमेज हो जाता है

विज्ञापन
  • एल्कोहल के अत्यधिक सेवन से
  • बहुत ज्यादा धूम्रपान करने से
  • नींद की कमी से
  • स्ट्रेस होने से
  • बहुत ज्यादा धूप में रहने से
  • हाइड्रेशन की कमी से
  • बहुत ज्यादा मीठा खाने से भी कोलेजन डैमेज हो सकता है.

यह भी पढ़ें – गले में हर समय रहती है खराश और बनता है बलगम तो एक्सपर्ट से जान लीजिए इलाज, ये नुस्खे दिक्कत को दूर कर देंगे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ