Ramzan Mubarak: चांद रात पर काम के बीच नहीं मिल रहा टाइम? ट्राई करें 15 मिनट वाले आसान मेहंदी डिजाइन 

Mehndi Designs For Chand Raat: अगर आपका मेहंदी लगाने का मन है, लेकिन टाइम में कमी होने की वजह से नहीं लगा पा रही हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन बता रहे हैं, जिसे लगाया जा सकता है.  

Mehndi Designs For Chand Raat

चांद रात के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन. Image Credit- News24

Ramzan Mubarak Mehndi Designs: हर मुसलमान रमज़ान के मुबारक महीने का पूरे साल बेसब्री से इंतजार करता है. यह पाक महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का संदेश लेकर आता है. इस दौरान रोज़ा रखकर, इबादत कर और जरूरतमंदों की मदद आदि के साथ लोग अल्लाह की रज़ा हासिल करने की कोशिश करते हैं. रमज़ान सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं है, बल्कि यह अपने दिल और नीयत को साफ करने, बुराइयों से दूर रहने और अच्छाइयों को अपनाने का महीना होता है. इस महीने का हर दिन और हर रात खास मानी जाती है, इसलिए लोग इसे पूरी अकीदत और खुशी के साथ मनाते हैं. वहीं, चांद रात का लोग बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते हैं और हाथों पर मेहंदी लगाते हैं. हालांकि, कुछ महिलाओं के पास मेहंदी लगाने का टाइम नहीं होता. ऐसे में अगर आपके पास भी टाइम नहीं है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि हम आपको सिर्फ 15 मिनट में लगने वाले मेहंदी के डिजाइन के बारे में बता रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

चांद रात के लिए लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन 

चांद-सितारा मेहंदी डिजाइन- आप चांद रात पर चांद के डिजाइन वाली मेहंदी डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं. इसे लगाना बहुत ही आसान है, जिसे हथेली पर बनाया जाता है और सितारों को उंगलियों पर लगाकर डेकोरेट किया जाता है. हालांकि, यह डिजाइन बहुत ही ज्यादा सिंपल है, लेकिन लगाने के बाद बहुत ही प्यारा लगता है.
टैटू वाली चांद मेहंदी- आप टैटू वाली चांद मेहंदी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं. इसे लगाना बहुत ही आसान है, जिसके इर्द-गिर्द खूबसूरत लकीरें बनाई जाती हैं. यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनके पास टाइम नहीं होता. इस मेहंदी को लगाने के लिए आप चांद के साथ सितारे को या उर्दू में चांद रात मुबारक भी लगवा सकते हैं.
जियोमेट्रिक पैटर्न वाली मेहंदी- जियोमेट्रिक पैटर्न वाली मेहंदी डिजाइन भी चांद रात के लिए बेस्ट रहेगी. आप अपनी हथेली को कैनवस की तरह देखें और मेहंदी के कोन को पेन की तरह ही पकड़ लें. इससे डिजाइन बनाना काफी आसान हो जाएगा और बनाना भी आसान हो जाएगा. यह बहुत ही कम टाइम में लग जाएगी, लेकिन मेहंदी रचने के लिए आपको वक्त देना होगा. 
ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी- आप ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी को सेलेक्ट कर सकते हैं. यह डिजाइन कंगन या चैन की तरह हो सकता है. इस दौरान आप रिंग का डिजाइन भी सेलेक्ट कर सकते हैं. बता दें, यह मॉडर्न और यूनिक लुक देता है और खासकर युवतियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ