Govardhan 2022 Puja Bhog: गोवर्धन पूजा प्रसाद में बनाएं पंजीरी के लड्डू, ये रही बनाने की आसान विधि

Panjiri Laddu

Panjiri Laddu

How To Make Panjiri Laddu: दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है जिसमें लोग कई तरह के पकवान बनाकर गोवर्धन भगवान को भोग लगाते हैं। लेकिन गोवर्धन के प्रसाद में दो चीजों का बहुत ज्यादा महत्व होता है एक लड्डू और दूसरा पंजीरी। ऐसे में आज हम आपके लिए पंजीरी लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इन स्वादिष्ट लड्डुओं को बनाकर आप गोवर्धन भगवान के लिए प्रसाद स्वरूप बनाकर भोग लगा सकते हैं। पंजीरी लड्डू कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाते हैं, तो चलिए जानते हैं पंजीरी लड्डू बनाने की विधि-

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीरी लड्डू बनाने की आवश्यक सामग्री-

  • आटा 1 कटोरी
  • चीनी का बूरा 1 कटोरी
  • इलायची पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए 1/4 बादाम
  • चिरौंजी 1 छोटी कटोरी
  • काजू 1 छोटी कटोरी
  • घी 1 कप

अभी पढ़ें – Diwali 2022 Drink: दिवाली पर मेहमानों को मिठाई की बजाय सर्व करें टेस्टी चीकू मिल्क शेक, ये सिपंल रेसिपी

पंजीरी लड्डू कैसे बनाएं? (How To Make Panjiri Laddu)

  • पंजीरी लड्डू बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर पिघलाएं।
  • फिर आप इसमें आटा डालें और अच्छी तरह से भून लें। लेकिन ध्यान रहे कि कि आटा जले नहीं।
  • इसके बाद आप इसमें चीनी का बूरा और ड्राई फ्रूट्स डालकर लगातार चलाते हुए मिला लें।
  • फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • इसके बाद आप इस मिक्चर को धीमी आंच पर थोड़ी देर तक चलाते रहें।
  • फिर आप गैस को बंद कर दें और मिक्चर को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद आप अपने हाथों को घी से ग्रीस करके मिक्चर के लड्डू बनाकर रख लें।
  • अब आपके पंजीरी के स्वादिष्ट लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ