Ajwain Flavored Aloo Chaat Recipe: स्नैक में झटपट बनाएं चटपटी अजवाइन फ्लेवर आलू की चाट, ये रही रेसिपी

Ajwain Flavored Aloo Chaat

Ajwain Flavored Aloo Chaat

विज्ञापन

Ajwain Flavored Aloo Chaat Recipe In Hindi: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि।

लेकिन क्या कभी आपने अजवाइन फ्लेवर आलू चाट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए अजवाइन फ्लेवर आलू चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप आलू की कॉमन डिशेज खाकर बोर हो चुकी हैं तो नए एक्सपेरिमेंट के साथ बनी चाय आपको जरूर पसंद आएगी।

विज्ञापन

ये स्वाद में बेहद चटपटी लगती है। इसको एक बार खाकर हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा, तो चलिए जानते हैं अजवाइन फ्लेवर आलू चाट (Ajwain Flavored Aloo Chaat Recipe) बनाने की रेसिपी-

अजवाइन फ्लेवर आलू चाट बनाने की सामग्री-

  • आलू 2-3 मीडियम (उबले हुए)
  • घी 1 चम्मच (आलू फ्राई करने के लिए)
  • धनिया पत्ती 100 ग्राम
  • अदरक आधा इंच
  • हरी मिर्च 2-3 (कटी हुई)
  • प्याज छोटा (कटा हुआ)
  • टमाटर 1 (कटा हुआ)
  • सफेद नमक 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस 2 चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  • सेव आधा कप
  • अनार के दाने 2 चम्मच

अभी पढ़ें – जल्दी वजन घटाने में मदद करेगा ग्लूटन फ्री जौ का उपमा, नोट करें इंस्टेंट रेसिपी

विज्ञापन

अजवाइन फ्लेवर आलू चाट बनाने की रेसिपी- (Ajwain Flavored Aloo Chaat Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले 2-3 मीडियम साइज के आलू लें।
  • फिर आप इनको अच्छे से छीलकर मोटे-मोटे टुकड़ों में काटकर उबालें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में धनिया पत्ती और बाकी की सारी सामग्री डालें।
  • फिर आप एक मिक्सर जार में सारी सामग्री और 1 कप पानी डालें।
  • इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक साथ दरदरा पीसकर पेस्ट बना लें।
  • फिर आप एक बाउल में आवश्यकतानुसार उबला आलू काट लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में 1 बड़ा घी डालकर गर्म करें।
  • फिर आप इसमें अजवाइन और जीरा डालकर अच्छे से चटकाएं।
  • इसके बाद आप इसमें कटे आलू को डालकर हल्की आंच पर फ्राई कर लें।
  • फिर आप फ्राइड आलू को एक सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें।
  • अब आपकी अजवाइन फ्लेवर आलू चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
  • फिर आप इसको हरा धनिया, अनार के दाने और सेव से गार्निश करके गर्मा गर्म सर्व करें।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ