Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Mahashivratri Puja Temple Decoration: महाशिवरात्रि पर मंदिर को कैसे सजाएं? यहां जानिए 5 आसान तरीके, सस्ते में हो जाएगा आपका काम

Ghar Ke Mandir Ko Kaise Sajaye: महाशिवरात्रि के दिन अगर आप मंदिर को सजाना चाहते हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स काम आ सकते हैं. इन टिप्स को अपनाने के बाद मंदिर आम दिनों से बहुत ही अच्छा लगेगा और आपको फेस्टिवल की खुशबू भी आएगी. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 10, 2026 13:17
Ghar Ke Mandir Ko Kaise Sajaye
महाशिवरात्रि पर मंदिर सजाने के लिए क्या करें? Image Credit- News24

Puja Temple Decoration Ideas: महाशिवरात्रि भगवान शिव की आराधना का सबसे पावन पर्व मनाया जाता है. इस दिन घर या मंदिर की साज-सज्जा का खास ध्यान दिया जाता है, क्योंकि पूजा करके सुख शांति की दुआ की जाती है. साथ ही, सुंदर और पवित्र माहौल के लिए साफ-सफाई पर काफी ध्यान दिया जाता है, खासतौर से घर के मंदिर पर. हालांकि, मंदिर हर रोज साफ-सुथरा रहता है, लेकिन महाशिवरात्रि पर सजाने पर काफी जोर दिया जाता है. ऐसे में अगर आप भी सोच रहे हैं कि कम खर्च में महाशिवरात्रि पर मंदिर को कैसे सजाएं, तो यहां बताए गए ये आसान और बजट-फ्रेंडली तरीके आपके बहुत काम आएंगे.

इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं केसर का पानी पीने से सेहत पर क्या होता है असर? फायदे जान तुरंत कर लेंगे डाइट में शामिल

---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि पर मंदिर सजाने के लिए क्या करें?

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का मिलन हुआ था तो इनकी पसंदीदा चीजों से मंदिर को सजाना बेस्ट रहेगा. आप पूजा घर को साफ रखने के साथ-साथ सुंदर दिखाने पर जोर दे सकते हैं. ऐसा करने से सादगी के साथ की गई सजावट भी भोलेनाथ को प्रिय होती है.

फूलों और बेलपत्र से सजाएं- आप मंदिर को भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा या सफेद फूल के सजा सकते हैं. कहा जाता है कि शिवलिंग के आसपास बेलपत्र और सफेद फूलों की माला लगाना शुभ माना जाता है. गेंदे और रजनीगंधा के फूलों से मंदिर का प्रवेश द्वार सजा सकते हैं. फलों को पूरे मंदिर में फैला देना भी बेस्ट रहेगा.
दीये और मोमबत्तियों से सजाएं- मंदिर दीये के बिना बिल्कुल अधूरा है, जिसके बिना पूजा की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. बता दें, महाशिवरात्रि की रात दीपदान का खास माना जाता है. आप मंदिर को मिट्टी के दीये से सजा सकते हैं. एक रंग के दीये ना इस्तेमाल करके आप रंग-बिरंगे दीये या मोमबत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर संभव हो तो LED दीयों का इस्तेमाल करें, जो आपको काफी सस्ते पड़ेंगे.
पर्दे से सजाएं मंदिर- आप मंदिर को कवर करने के लिए सफेद, लाल या नीले रंग के पर्दे या कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. फूलों के साथ रंग-बिरंगे पर्दे सजाना अच्छा हो सकता है. शिवलिंग या भगवान शिव की मूर्ति के पीछे सादी चुनरी या दुपट्टा भी लगाया जा सकता है. आप धोकर पुराने पर्दे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. यह तरीका बजट के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी है.
खुशबू से बनाएं पवित्र माहौल- खुशबू के लिए आप अगरबत्ती या लोबान का इस्तेमाल कर सकते हैं. मंदिर के आसपास गुलाब जल या केवड़ा का छिड़काव भी कर सकते हैं. कपूर को दीये में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से पूरा मंदिर खुशबूदार हो जाएगा और पूजा करने में भी मजा आएगा.
हाथ से बनी DIY सजावट अपनाएं- अगर आप कुछ यूनिक करना चाहते हैं तो घर पर बनी चीजों का इस्तेमाल करें. मिट्टी के छोटे गमले या शिवलिंग आकृति बनाकर इस्तेमाल करें. मंदिर को सजाते वक्त कलर का ध्यान रखें, क्योंकि बहुत ज्यादा दिखावा या भड़कीले रंगों से पूजा में आपका ध्यान नहीं लगेगा.  

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- घर पर अपने पार्टनर के लिए तैयार करें यूनिक टेडी, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स… बिना ज्यादा पैसे खर्च किए जल्दी हो जाएगा तैयार

First published on: Feb 10, 2026 01:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.