Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सिर्फ 1000 रुपये में सज जाएगा आपका Living Room, मिलेगा 5-स्टार होटल जैसा लुक

Ek Hazar Mein Living Room Decorate Karna: अगर आपका लिविंग रूम गंदा हो गया है और आप इसे डेकोरेट करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है. यहां पर आपको सिर्फ 1000 रुपये में लिविंग रूम को शानदान बनाने के आसान तरीके साझा कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो किया जा सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 31, 2026 13:35
Decorate Living Room:
लिविंग रूम को कैसे सजाएं? Image Credit- Freepik

Decorate Living Room: घर या फिर लिविंग रूम की खूबसूरती का पता तभी लगता है जब इसे सलीके से डेकोरेट किया जाता है. इसलिए घर या लिविंग रूम को खूबसूरत बनाने के लिए अच्छे पर्दे डालते हैं, सोफे रखे जाते हैं और अच्छी क्वालिटी का कार्पेट बिछाया जाता है. हालांकि, एक वक्त के बाद लिविंग रूम या फिर घर का लुक बहुत ही बोरिंग लगने लगता है. ऐसे में हर कोई चाहता है कि किसी खास मौके पर उसका लिविंग रूम आम दिनों से थोड़ा स्टाइलिश और शानदार दिखे, लेकिन हर बार बजट के आगे बहुत से लोग हार जाते हैं. ऐसे में अगर आप सोचते हैं कि कम पैसों में घर को सुंदर बनाना मुश्किल है तो यह सोच बदलने का समय है, क्योंकि आप सिर्फ 1000 रुपये के अंदर भी आप अपने लिविंग रूम को ऐसा लुक दे सकते हैं, जो किसी 5-स्टार होटल से कम ना लगे. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं लिविंग रूम को सजाने के 5 अनोखे आइडिया क्या हैं. 

इसे भी पढ़ें- घर पर रखा कूलर देगा AC जैसी ठंडक! ना बिजली बिल की टेंशन न गर्मी करेगी परेशान, बस कर लें ये छोटे काम

---विज्ञापन---

कुशन कवर से मिलेगा नया लुक 

अपने लिविंग रूम को नया लुक देने के लिए इसके थोड़ा मेकओवर कर दें. इसके लिए आपको कुशन कवर बदलने होंगे, मार्केट में आपको 300 से 400 के बीच अच्छे और ट्रेंडी कवर आसानी से मिल जाएंगे. आप प्रिंटेड या वेलवेट के कवर सेलेक्ट कर सकते हैं, वरना चादर के हिसाब से कवर सेलेक्ट करना बेस्ट हो सकता है. 

फेयरी लाइट्स से करें डेकोरेट

आप लिविंग रूम को क्लासी लुक देने के लिए फेयरी लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वैसे तो यह शादी या किसी त्योहार पर इस्तेमाल की जाती है, लेकिन लिविंग रूम को लग्जरी लुक देने के लिए भी बेस्ट है. यह लाइट्स आपको 200 से 500 रुपये में आसानी से मिल जाएगी, जिनका इस्तेमाल दीवार, पर्दे या टीवी के आसपास वाली जगहों पर किया जा सकता है.  

---विज्ञापन---

वॉल डेकोर ट्रि्क्स अपनाएं

मार्केट से सामान खरीदने की बजाय घर पर भी थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाकर लिविंग रूम को नया लुक दिया जा सकता है. आप वॉल डेकोर को अपनी सकती हैं, जिसमें पुराने फ्रेम, मैगजीन की कटिंग या प्रिंटेड पोस्टर को दीवार पर लगाया जा सकता है. इसके लिए आपको थोड़े बहुत पैसे खर्च करने ही होंगे. 

मिनी पौधे लगाएं 

आप लिविंग रूम को नेचुरल और क्लासी बनाने के लिए प्लांट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. प्लांट्स से ना सिर्फ रूम अच्छा लगेगा, बल्कि हवा भी बिल्कुल साफ हो जाएगी. आपको छोटे पौधे जैसे मनी प्लांट या सक्यूलेंट्स 200 रुपये में मिल जाएंगे, जिन्हें कॉर्नर या विंडो के आसपास आसानी से रखा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें- वीकेंड पर घूमने का है प्लान? Jewar Airport के 100 KM के अंदर हैं ये शानदार जगहें, एक्सप्लोर करना ना भूलें

First published on: Mar 31, 2026 12:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.