गजब! कोरियन स्किन का ये है राज, जवां दिखने के लिए अपनाएं 3 टिप्स

Korean Beauty Secrets: क्या आपको भी कोरियन एक्टर और एक्ट्रेस की तरह ग्लोइंग और चमकदार स्किन चाहिए? क्या आपको भी उनके ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में जानना है? अगर हां, तो आइए जानते हैं कोरियन स्किन केयर रूटीन के बारे में।

Korean Beauty Tips

Korean Beauty Tips: युवाओं के बीच इस समय जहां के-ड्रामा और कोरियन फूड लोकप्रिय बना हुआ है। उतने ही कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स लड़कियों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अलावा कोरियन लोग अच्छी स्किन पाने के लिए अच्छी आदतें और एक्सरसाइज को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाते हैं, जिनकी वजह से उनके चेहरे पर लंबे समय तक ग्लो बरकरार रहता है। इसके अलावा उनकी स्किन पर जल्दी झुर्रियां या रैशेज भी नहीं आते हैं। इसी वजह से उनको देखने के बाद आप उनकी सही उम्र का भी पता नहीं लगा पाते हैं। चलिए अब विस्तार से जानते हैं कोरियन स्किन केयर सीक्रेट्स के बारे में।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूटीन

अगर आपको भी कोरियन लोगों की तरह ग्लोइंग और चमकदार स्किन चाहिए, तो इसके लिए त्वचा की देखभाल के लिए एक निर्धारित रूटीन को फॉलो करें। सुबह उठने के बाद चेहरे को क्लींजर से साफ करें। इसके बाद हाइड्रेटिंग फेस वॉश, सीरम और मॉइस्चराइजर लगाएं। अगर आप नियमित रूप से इन चीजों को फॉलो करते हैं, तो आपकी स्किन हर समय हाइड्रेट रहेगी। इसी के साथ हफ्ते में एक बार चेहरे पर मास्क भी लगाएं। इससे स्किन पर मॉइस्चराइजर बना रहेगा, जिससे त्वचा बार-बार ड्राई नहीं होगी।

विज्ञापन

टैपिंग

कोरियन लोग त्वचा को रगड़ने की जगह अपने हाथों से उन्हें धीरे-धीरे टैप करते हैं। टैपिंग के साथ-साथ चेहरे की एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। इससे चेहरे की मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं। दरअसल, चेहरे की त्वचा पहले से ही काफी नाजुक होती है। ऐसे में आप इसे रगड़ेंगे तो इससे झुर्रियां और रेखाएं उभर जाएंगी। इसलिए यह लोग स्किन को रगड़ने की जगह हल्के हाथ से थपथपाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। साथ ही जलन और खुजली की समस्या भी नहीं होती है।

विज्ञापन

भाप

कोरियन लोग नियमित रूप से चेहरे को भाप देते हैं। इससे चेहरे के पोर्स खुल जाते हैं, जिसके बाद आसानी से ब्लैकहेड्स निकल जाते हैं। साथ ही दाग-धब्बे की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। भाप लेने के साथ-साथ स्किन को दिन में दो बार साफ करें। इसके अलावा मेकअप हटाने के लिए क्लींजर का इस्तेमाल जरूर करें। इससे चेहरे की चमक बरकरार रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ