बाइक चलाते समय रूखे हो जाते हैं बाल? घर से निकलने से पहले अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स

Bike Riding Hair Care Tips: अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब वह पूरी तरह तैयार होकर घर से अपने काम की तरफ निकलते हैं, तो वह आमतौर पर बाइक से सफर करते हैं. इस कारण उनके बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं. ऐसे में क्या करना चाहिए कि बाल चमकदार और सुरक्षित रहे.

Bike Riding Hair Care Tips

बालों को चमकदार कैसे रखेंय़

Helmet Se Baal Kharab Hone Se Kaise Bachaye: आजकल ज्यादातर लोग ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के कामों के लिए बाइक या स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं. धूल, तेज हवा और धूप से बचने के लिए लोग हेलमेट या दुपट्टे से बाल ढक लेते हैं, ताकि बाल गंदे न हो और बालों की चमक और सुरक्षा बरकरार रहे. लेकिन इसके बावजूद कई बार बाल रूखे (Dry Hair) और बेजान होने लगते हैं. हेलमेट के अंदर गर्मी, पसीना और लगातार रगड़ की वजह से बालों की नमी कम हो जाती है और बालों पर की गई सारी मेहनत पर पानी फिर जाता है. ऐसे में अगर घर से निकलने से पहले थोड़ी सी सही हेयर केयर कर ली जाए, तो बालों को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सकता है और वे लंबे समय तक मुलायम और हेल्दी बने रह सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?

विज्ञापन
विज्ञापन

रूखे बाल बन सकते हैं हेयर फॉल की वजह

बाल जब लगातार धूल, प्रदूषण और हवा के संपर्क में रहते हैं तो वे धीरे-धीरे अपनी प्राकृतिक चमक और नमी खोने लगते हैं. रूखे बाल आसानी से उलझते हैं और टूटने लगते हैं, जिससे हेयर फॉल (Hair Fall) की समस्या बढ़ सकती है. इसके अलावा हेलमेट के अंदर जमा होने वाला पसीना स्कैल्प को कमजोर कर सकता है और डैंड्रफ या खुजली (Dandruff) जैसी परेशानियां भी पैदा कर सकता है, इसलिए बाइक चलाने वाले लोगों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे बालों को मजबूत और पोषित रखने के लिए रोजाना थोड़ी सी देखभाल जरूर करें. अब सवाल उठता है कि ऐसा क्या करें कि बालों की देखभाल होती रहे? नीचे हमने बालों की कैसे केयर करें इसके बारे में बताया है.

विज्ञापन

बाइक चलाने से पहले अपनाएं ये आसान हेयर केयर टिप्स Baal Rukhe Hone Se Kaise Bachaye

  • हेयर सीरम या लीव-इन कंडीशनर लगाएं: घर से निकलने से पहले बालों में हल्का सा हेयर सीरम लगाने से बालों पर एक सुरक्षा परत बन जाती है. इससे धूल और हवा से होने वाला नुकसान कम होता है और बाल स्मूद व मैनेजेबल रहते हैं.
  • बालों को सही तरीके से बांधें: जो महिलाएं खुले बालों के साथ बाइक पर सफर करती हैं, उनके बाल ज्यादा उलझते हैं और टूटने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए ढीली चोटी या लो पोनीटेल बनाकर बाहर निकलना बेहतर माना जाता है, इससे बाल सुरक्षित रहते हैं.
  • स्कार्फ या सॉफ्ट कपड़े से बाल कवर करें: हेलमेट पहनने से पहले कॉटन, सिल्क या सैटिन स्कार्फ या टोपी से बालों को हल्के से ढक लें. इससे बालों में कम रगड़ होती है और धूल-मिट्टी का असर भी कम पड़ता है.
  • हफ्ते में 1-2 बार तेल से मालिश करें: नारियल, बादाम या आंवला तेल से स्कैल्प की हल्की मसाज करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और बालों को जरूरी पोषण मिलता है. नियमित ऑयलिंग से बाल घने, मुलायम और हेल्दी बने रहते हैं.

यह भी पढ़ें: नाश्ते के लिए मीठी और टेस्टी चावल की खीर कैसे बनाएं? घर पर ऐसे तैयार करें शाही स्वाद वाली खीर

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ