Glowing Skin Diet: चेहरे पर बाहरी कितने ही प्रोडक्ट्स लगा लिए जाएं लेकिन जबतक अंदरूनी रूप से त्वचा साफ नहीं होगी तबतक निखरी हुई नहीं दिखेगी. इसीलिए कहा जाता है अगर आपका खानपान अच्छा नहीं होगा तो आपकी त्वचा भी चमकदार नहीं दिखेगी. ऐसे में खाने में क्या शामिल किया जा रहा है और क्या नहीं इसका खास ध्यान रखना जरूरी होता है. यहां ऐसे ही फलों (Fruits For Glowing Skin) का जिक्र किया जा रहा है जो त्वचा को अंदरूनी और बाहरी दोनों रूपों में निखार देते हैं. खूबसूरत और चमकदार त्वचा पाने के लिए आप भी इन फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.
ग्लोइंग स्किन को लिए कौन से फल खाएं
संतरा
स्किन निखारने के लिए विटामिन सी से भरपूर संतरे खाए जा सकते हैं. संतरे से ना सिर्फ स्किन पर ग्लो दिखता है बल्कि स्किन को एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं जो फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाते हैं. संतरे से स्किन पर कोलेजन का प्रोडक्शन भी बेहतर होता है जिससे एंटी-एजिंग गुण मिलते हैं.
फाइबर से भरपूर अमरूद खाने पर पेट की सेहत तो अच्छी रहती ही है, इससे स्किन भी निखर जाती है. अमरूद खाने पर स्किन की डलनेस दूर होती है और इससे त्वचा को एंटी-एजिंग गुण भी मिल जाते हैं.
ग्लोइंग स्किन के लिए पपीता (Papaya) भी खाया जा सकता है. पपीता में मौजूद एंजाइम स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. इससे स्किन को विटामिन ए, सी और ई भी मिलता है. पपीता को खाने के अलावा चेहरे पर लगाया भी जा सकता है. यह पिग्मेंटेशन कम करने में फायदेमंद है.
गर्मियों में तरबूज जरूर खाना चाहिए. यह स्किन को पर्याप्त नमी देता है जिससे स्किन पर निखार आता है, स्किन कोमल और मुलायम बनती है सो अलग.
सेब में कई विटामिन होते हैं जो स्किन की सेहत अच्छी बनाए रखते हैं. सेब खाने पर स्किन का हेल्दी बेरियर भी मेंटेन्ड रहता है. इस फल को खाने पर ओवरऑल स्किन हेल्थ अच्छी होती है.
फल खाने का सही समय पता होना जरूरी है नहीं तो इनका पूरा फायदा नहीं मिल पाता है. फल सुबह के समय खाने पर सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. इन्हें शाम के समय भी खाया जा सकता है. लेकिन, फलों को लंच या डिनर में खाने से परहेज करना चाहिए.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.