कांजीवरम साड़ी हर महिला के लिए उनकी खास साड़ियों में से एक होती है। ये साड़ी शुद्ध शहतूत के रेशम से बनाई जाती है, जो सॉफ्ट और चिकनी होती है। इसमें नेचुरल चमक मौजूद होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि धीरे-धीरे ये साड़ी अपनी चमक खोने लगती है। ऐसे में इस साड़ी को खास देखभाल की जरूरत होती है। कई महिलाएं इन साड़ियों को पीढ़ियों तक संभालकर रखना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी कांजीवरम साड़ी को सालों तक इसकी चमक को बरकरार रखते हुए संभाल कर रखना चाहते हैं तो इसकी देखभाल के लिए यहां दिए गए टिप्स को अपना सकते हैं…
नीम के पत्तों का इस्तेमाल
कई लोग साड़ियों को नेफ्थलीन बॉल्स के साथ स्टोर करते हैं, लेकिन इससे कांजीवरम साड़ी के सॉफ्ट कपड़े को नुकसान पहुंच सकता है। इसके बजाय अपनी साड़ी को कीड़ों से बचाने के लिए उसके साथ नीम के पत्ते रखें। ये नेचुरल तरीका साड़ी को बिना किसी नुकसान के सेफ रख सकता है।
ये भी पढ़ें- कोरियन महिला ने 6 दिनों में किया 4 किलो वजन कम, जानें डाइट प्लान
इसे सही जगह पर रखें
अपनी साड़ी की खूबसूरती बनाए रखने के लिए उसे मलमल के कपड़े में रखें या कसकर मोड़ने के बजाय रोल बनाकर रखें। इसे बिना सही तरीके से लपेटे सीधे अपनी अलमारी में रखने से बचें, क्योंकि इससे समय के साथ-साथ उसमें सिलवटें पड़ सकती हैं और साड़ी को नुकसान पहुंच सकता है।
किसी डार्क जगह पर इसे स्टोर करें
इस साड़ी को सेफ रखने का सबसे आसान तरीका है कि उसे ठंडी, अंधेरी जगह पर रखें। इससे साड़ी का रंग फीका पड़ने से बच सकता है और साथ ही इसकी चमक भी लंबे समय तक बनी रहेगी। इसे हमेशा सूखी जगह पर और धूप से दूर रखें, क्योंकि धूप में साड़ी आसानी से खराब हो सकती है।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई को बनाना है सुंदर तो महंगे सामान खरीदने से बेहतर अपनाएं ये सस्ते टिप्स
11 mins agoहेल्दी Momos खाने हैं तो मेघालय की रागी वेजीटेबल मोमोज रेसिपी करें ट्राई
39 mins agoमहाराष्ट्र के स्ट्रीट फूड का मजा अब घर पर! ऐसे बनाएं टेस्टी मिसल पाव
59 mins agoदीवारों पर लगे मकड़ी के जाले हटाने के लिए आजमा लें ये 5 हैक्स, चमक जाएगा घर
2 hrs agoसिर्फ 3 चीजों से घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट बंगाली मिठाई, यह रही आसान रेसिपी
3 hrs agoअक्टूबर में साउथ इंडिया घूमने जाएं तो जरूर ट्राई करें ये एडवेंचर एक्टिविटीज
3 hrs agoस्प्राउट्स और माइक्रोग्रीन्स में क्या है अंतर? कितने दिन में होते हैं तैयार
4 hrs agoबेड पर बच्चे ने कर दिया है पेशाब तो इस तरह धब्बों को करें साफ
7 hrs agoफूलगोभी काटने से पहले कर लें ये काम, सरसों के तेल से निकल जाएंगे छिपे कीड़े
7 hrs agoबाजार से कुट्टू का आटा लाने से पहले ऐसे करें असली और नकली की पहचान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines