Jagannath Rath Yatra 2025: पुरी की जगन्नाथ यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आत्मिक शांति और आस्था का अनमोल अनुभव है। भगवान जगन्नाथ, श्री बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन के साथ यहां की ऊर्जा हर श्रद्धालु को सकारात्मकता से भर देती है। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इस पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं तो कुछ शुभ चीजें ऐसी हैं जिन्हें वहां से लाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जगन्नाथ पुरी से लाई गई ये चीजें न सिर्फ सौभाग्य और सुख-शांति लाती हैं, बल्कि इससे घर में लक्ष्मी और श्रीकृष्ण का वास भी होता है। तो आइए जानते हैं कौन-सी वे चीजें हैं जिन्हें वहां से जरूर लेकर आना चाहिए।
सूखा चावल (निर्माल्य)
अगर आप जगन्नाथ पुरी जा रहे हैं और यात्रा में शामिल हो रहे हैं तो वहां से निर्माल्य जरूर लेकर आएं। निर्माल्य एक प्रकार का सूखा चावल होता है, जिसे मंदिर में पकाकर सुखाया जाता है और भगवान को भोग लगाने के बाद लाल रंग की पोटली में भक्तों को दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस चावल को घर में रखने से काफी तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में धन और अन्न दोनों की कभी कमी नहीं होती है।
छड़ी (बेंत)
जगन्नाथ मंदिर से बेंत यानी छड़ी लाने की परंपरा काफी पुरानी है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी का वास होता है। यह बेंत पूजा के दौरान भक्तों को छुआया जाता है, और माना जाता है कि इससे भक्तों को बल, बुद्धि और यश की प्राप्ति होती है। इसलिए इसे अपने घर जरूर लाएं।
तुलसी की माला
जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा से लौटते समय तुलसी की माला जरूर लानी चाहिए। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी, श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय है। तुलसी की माला घर में रखने से वातावरण पवित्र और सकारात्मक बना रहता है।
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra: पुरी में हैं सिर्फ समुद्र नहीं, ये दिव्य मंदिर भी कराते हैं आध्यात्मिक अनुभव
संबंधित खबरें
आपके दांत क्यों हो रहे हैं खराब? कहीं रोजाना की ये आदतें तो नहीं हैं वजह
56 mins agoनवरात्रि में चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं मार्केट तो ये 5 हैक्स आएंगे काम
1 hr agoदिवाली से पहले कमरे को दें नया लुक, ट्राई करें ये मॉडर्न कैबिनेट डिजाइन
4 hrs agoतांबे और पीतल के कलश को चमकाने में ये 3 हैक्स आएंगे काम
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं आंध्र प्रदेश का मशहूर पेसरट्टू, यहां जानिए रेसिपी
7 hrs agoपार्टनर को हर बात से होने लगी है चिड़चिड़ाहट? रिश्ते दे रहा है ये संकेत
19 hrs agoचनिया-चोली की नेकलाइन के हिसाब से चुनें परफेक्ट हेयरस्टाइल, लुक आएगा अच्छा
23 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन बनाएं मां शैलपुत्री के भोग के लिए मखाने की खीर
23 hrs agoघर के पायदान और कार्पेट हो गए हैं गंदे तो इन चीजों से करें सफाई
23 hrs agoढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines