Dupatte Ko Kaise Style Karke Rakhe: इंडियन फेस्टिवल में ज्यादातर परंपरारिक कपड़े पहने जाते हैं. महिलाएं साड़ी, दुपट्टे वाले सूट या गाउन पहनना पसंद करती हैं और रस्म के दौरान सिर से दुपट्टा भी स्टाइल करती हैं. कुछ कपड़ों के साथ वैसे भी दुपट्टा बहुत ही अच्छा लगता है, लेकिन जब सिर से ओढ़ने की बात आती है तो पूरे दिन ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स मददगार साबित हो सकते हैं. यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि आप दुपट्टे को एक ही तरह से स्टाइल करें. अपना लुक को और अच्छा करने के लिए स्टाइल को थोड़ा चेक करें. ये तरीके थोड़े सिंपल हो सकते हैं, लेकिन लुक पूरी तरह से बदल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- Blouse Fitting Tips: ढीला हो गया है ब्लाउज? मिनटों में करें फिट, काम आएंगी ये आसान ट्रिक्स
सिर पर दुपट्टा टिकाने के लिए क्या करें?
सिर पर दुपट्टा टिकाने के लिए आप हेयर बैंड या टिक टैक पिन हैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह हैक सिल्क, शिफॉन या हैवी दुपट्टे पर काम आ सकता है. इसे लगाने के लिए बालों का जुड़ा बनाएं और हेयर बैंड लगाकर बालों को सेट कर लें. फिर दुपट्टा सिर पर रखें और हेयर बैंड के साथ मिलाकर टिक टैक पिन से अच्छी तरह से सेट कर लें. बस आपका काम हो गया है, जिससे लंबे वक्त तक दुपट्टे को सेट करके रखा जा सकता है.
गारमेंट टेप का इस्तेमाल करना
बालों पर दुपट्टा टिकाने के लिए डबल साइडेड गारमेंट टेप का इस्तेमाल कर सकते हैं. दुपट्टे को पूरे दिन टिकाने के लिए स्पेशल डबल साइडेड फैब्रिक टेप का इस्तेमाल करें. फिर दुपट्टे के अंदर वाले बॉर्डर पर चिपकाएं और टेप का दूसरा हिस्सा सिर के बालों या माथा पट्टी के पास रखकर हल्का दबाएं. फिर दुपट्टे को सेट कर दें और पूरे दिन आसानी से कैरी करें. बाकी टेप लगाने से पहले आपको अपने बालों का ध्यान रखना है.
दुपट्टा स्टाइल करने के आसान तरीके
वन शोल्डर काउल स्टाइल- आप दुपट्टा कैरी करने के लिए वन शोल्डर काउल स्टाइल अपना सकते हैं. इससे लुक बहुत ही अच्छा लगेगा और दुपट्टा आसानी से सेट भी हो जाएगा. सबसे पहले दुपट्टे के एक छोर को अपने बाएं या दाएं कंधे पर पिन की मदद से सेट करें. अब दुपट्टे के दूसरे हिस्से को घुमाकर अपनी कमर के पास लाएं और वहां भी एक पिन लगा लें. बस आपका काम हो जाएगा.
क्रॉस शोल्डर पिन अप स्टाइल- दुपट्टे को पूरे दिन स्टाइल करने के लिए आप क्रॉस शोल्डर पिन अप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सिर पर दुपट्टा रखने के बाद दाहिने कोने को बाएं कंधे पर लगाएं और बाएं कोने को दाहिने कंधे पर लाकर पिन अप कर लें. बस हो गया आपका काम, जिससे पूरे दिन दुपट्टा आसानी से कैरी किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- कितने दिनों, हफ्तों में धोनी चाहिए जींस? सालों-साल नई जैसी बनाए रखने के लिए जानिए डेनिम कंपनी के CEO ने क्या बताया
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
3 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
5 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
8 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
8 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
12 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines