Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

तेजी से झड़ रहे हैं बाल? गंजे होने से पहले अपनाएं बाबा रामदेव का आसान-असरदार उपाय, जल्दी दिखेगा असर

Baba Ramdev Hair Growth Tips: क्या आप भी बालों के यूं तेजी से झड़ने से परेशान हैं और चाहते हैं कि कम वक्त में नेचुरली इस समस्या से आराम मिल जाए? तो आइए जानते हैं बाबा रामदेव का वो रामबाण नेचुरल उपाय जो आपके बालों को झड़ने से सिर्फ रोकेगा बल्कि मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 2, 2026 12:12
HAIRFALL
बालों का झड़ना नेचुरली कैसे रोके?

Natural Remedies For Hair Fall: आज के वक्त में लोगों के बीच बालों से जुड़ी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, जिसमें सबसे आम है बालों का झड़ना. लोगों की शिकायत रहती है कि कम उम्र में ही उनके बाल तेजी से झड़ रहे हैं, जब-जब वह बालों पर हाथों को फेरते हैं, तो उंगलियों में कई सारे बाल आ जाते हैं. इतना ही नहीं, नहाते वक्त, बाल ठीक करते वक्त भी बाल गिरते दिखाई देते हैं, जिससे गंजापन का खतरा बहुत बढ़ जाता है. गंजापन पहले बुजुर्गों में देखा जाता था, लेकिन खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण यह अब युवाओं में बहुत देखा जा रहा है.

हैरान करने वाली बात ये है कि कई युवा 30 की उम्र तक नहीं पहुंचते, लेकिन उससे पहले उनके सारे बाल झड़ जाते हैं. इस समस्या से निजात का असरदार और आसान उपाय योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया है, जिसे अपनाने से बहुत ही कम वक्त में आपके बालों का यूं झड़ना कम हो जाएगा और आप नेचुरली इस समस्या से राहत पा सकते हैं. आइए जानते हैं बाबा रामदेव ने क्या कहा?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: होली पूजा में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, वार्डरोब में शामिल करें कॉटन सूट के ये लेटेस्ट डिजाइन

केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से बेहतर क्यों है नेचुरल उपाय

---विज्ञापन---

बालों का झड़ना (Hair Fall) एक गंभीर समस्या है, जो डर, आत्मविश्वास को कमजोर कर देती है. बालों को झड़ने से रोकने के लिए कई लोग केमिकल वाले महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो दावा करते हैं कि एक महीने में उनके बाल की ग्रोथ को बेहतर कर देंगे और बालों की झड़ने की समस्या खत्म कर देंगे. लेकिन इस्तेमाल करने के बावजूद नतीजा उम्मीद मुताबिक नहीं निकल पाता है. इतना ही नहीं, मामला गंभीर तब हो जाता है, जब केमिकल वाले प्रोडक्ट्स लगाने के कारण लोगों को साइडइफेक्ट झेलना पड़ता है और बालों का गिरना और तेज हो जाता है. ऐसे में मात्र नेचुरल उपाय (Natural Remedies For Hair Growth) ही मददगार, आसान और सुरक्षित रह जाता है, जो प्राकृतिक तरीके से समस्या को हल करने में कारगर साबित होता है.

बाबा रामदेव ने बताया कैसे रोके बालों का झड़ना

बाबा रामदेव (Baba Ramdev on Hair fall Problem) ने बालों को झड़ने से रोकने के कुछ आसान और असरदार उपाय बताए हैं, जो आपके बालों को कम वक्त में मजबूत और उसकी ग्रोथ को बेहतर बना सकते हैं. बाबा रामदेव के मुताबिक, हर रोज 5-10 मिनट दोनों हाथों के नाखूनों को आपस में रगड़ने यानी बालायाम योग (Balayam Yoga) एक हफ्ते तक करने से बालों की ग्रोथ बढ़ने में मदद मिल सकती है. इसके साथ ही, लौकी के जूस में आंवला मिलाकर पीने से भी बालों की फायदा पहुंच सकता है और बालों के झड़ने की समस्या कम हो सकती है. बाबा रामदेव ने बताया कि जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या है, उनके चाहिए कि वे अपनी डाइट में आंवला (Gooseberry) शामिल करें, भले वह चटनी के रूप में हो, कच्चा, जूस, अचार, मुरब्बा या कैंडी के रूप में, इसका सेवन बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है.

यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2026 Wishes: होलिका की पावन अग्नि में जलें सभी कष्ट और पीड़ा… सभी को

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 02, 2026 12:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.