Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों में चेहरा दिखने लगा है चिपचिपा तो रसोई की इस चीज को देख लीजिए लगाकर, ऑयली स्किन फिर नहीं करेगी परेशान

Oily Skin Face Pack: चेहरे पर जरूरत से ज्यादा ऑयल आ जाने पर एक्ने ब्रेकआउट्स होने लगते हैं, पोर्स बंद होने लगते हैं और निखार में कमी आती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए रसोई की किन चीजों को लगाने पर चेहरे पर नजर आने वाली चिपचिपाहट दूर हो जाती है.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Mar 9, 2026 12:48
चेहरे की चिपचिपाहट को दूर करेंगी ये चीजें.

Oily Skin Home Remedies: मौसम बदलने पर स्किन केयर की आदतें बदलना भी जरूरी होता है नहीं तो स्किन निखरी नजर आने के बजाय बेजान हो जाती है. गर्मियों के मौसम में खासतौर से स्किन पर तेल नजर आने की दिक्कत होती है. ऑयली स्किन के कारण चेहरा चिपचिपा नजर आता है और बार-बार मुंह धोते रहने से चेहरा साफ होने के बजाय स्किन पर और ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस होने लगता है. ऐसे में यहां जानिए ऑयली स्किन की दिक्कत में घर की ही कौन सी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. ये चीजें त्वचा को अंदर तक साफ कर देती हैं, ऑयल प्रोडक्शन को कम करती हैं, स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देती हैं और चिपचिपाहट (Greasiness) दूर करके स्किन को निखार देती हैं.

चेहरे की चिपचिपाहट कैसे होगी दूर

शहद लगाकर देखें

---विज्ञापन---

शहद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से दूर होता है. इसे चेहरे पर लगाया जाए तो यह स्किन को हाइड्रेट करता है लेकिन ऑयल एड नहीं करता. इससे स्किन पर नजर आने वाली चिपचिपाहट हटती है और स्किन ग्लोइंग दिखती है. शहद (Honey) को उंगलियों में लेकर पूरे चेहरे पर मलें और 10 से 15 मिनट तक लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. चेहरा धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

मुत्लानी मिट्टी

---विज्ञापन---

चेहरे को मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) से अगर धो लिया जाए तो उससे स्किन का एक्सेस ऑयल निकल जाता है. मुल्तानी मिट्टी को फेस वॉश की तरह हफ्ते में 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर इसका फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है.

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल स्किन को सूदिंग इफेक्ट्स देता है और इसके हीलिंग गुण त्वचा की दिक्कतें दूर करते हैं. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो एलोवेरा जैल लगाएं. इससे चिपचिपाहट दूर होगी और त्वचा पर एक्ने या फुंसियों की दिक्कत भी नहीं होगी.

ऑयली स्किन के लिए फेस पैक

ओटमील का फेसपैक – चेहरे पर ओटमील का फेस पैक लगाने से डेड स्किन सेल्स भी हटती हैं और एक्सेस ऑयल भी निकल जाता है. ओटमील में दही मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं.

मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक – 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में जरूरत के अनुसार गुलाबजल मिला लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखने से स्किन पर नजर आने वाली चिपिचपाहट हट जाती है.

टमाटर का फेस पैक – टमाटर का फेस पैक (Tomato Face Pack) स्किन के पीएच लेवल को बेहतर करता है और चेहरे पर चिपचिपाहट कम करने में असरदार होता है. टमाटर को घिसकर इसके पल्प को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धोकर हटा लें.

लगा सकते हैं खीरे का टोनर

ऑयली स्किन पर खीरे का टोनर बनाकर लगाया जा सकता है. इसके लिए कुछ खीरे के स्लाइसेस को पीसें और खीरे का रस निकाल लें. बस तैयार है आपका टोनर. इसे स्प्रे बोतल में भरकर चेहरे पर छिड़क सकते हैं या रूई में डालकर चेहरे पर मलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. यह स्किन की चिपचिपाहट दूर करता है और हाइड्रेशन बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें – 40 की उम्र के बाद भी शरीर रहेगा जवां, महिलाएं आज से ही खाना शुरू कर दें ये 7 एंटी-एजिंग फूड्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Mar 09, 2026 12:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.