---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

कार की बदबू से हैं परेशान? गाड़ी में रखें इस फल का एक टुकड़ा, तुरंत मिलेगी फ्रेश खुशबू

Car Badbu Kaise Door Kare: क्या आप भी अपनी कार के अंदर से आने वाली तेज अजीब बदबू से परेशान हो गए हैं और तुंरत इसको कार ने निकालना चाहते हैं? आइए आपको बताते हैं एक ऐसे फल के बारे में जो आपकी कार को फ्रेश रखेगा और बदबू का जड़ से खत्म कर देगा.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 16, 2026 15:38
Car Badbu Kaise Door Kare
कार की बदबू को कैसे खत्म करें? (Image: AI)

How To Remove Car Bad Smell Naturally: कई बार ऐसा होता है कि हम परिवार या दोस्तों के साथ खुशी-खुशी सफर पर निकलते हैं, लेकिन जैसे ही कार का दरवाजा खुलता है, अंदर से आने वाली तेज और अजीब बदबू पूरा मूड खराब कर देती है. कुछ लोगों को तो इस गंध की वजह से उल्टी जैसा महसूस होने लगता है, सिर भारी हो जाता है और लंबा सफर बोझ जैसा लगने लगता है. कार के अंदर बंद हवा, नमी, गिरे हुए खाने के कण, पसीने की गंध या एसी फिल्टर की गंदगी, CNG गैस की बदबू इसके पीछे की मुख्य वजह हो सकती हैं. अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो एक फल आपकी बहुत मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कौन सा है वह फल?

यह भी पढ़ें: कलौंजी खाने पर मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, सुनेंगे तो डाइट में आज ही कर लेंगे शामिल

---विज्ञापन---

महंगे स्प्रे नहीं, यह एक फल करेगा काम

अगर आप कार की बदबू दूर करने के लिए महंगे एयर फ्रेशनर या केमिकल स्प्रे खरीदने से बचना चाहते हैं, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है. इस घरेलू उपाय का नाम सेब (Apple For Car Smell) है! सेब एक ऐसा फल है, जिसमें प्राकृतिक रूप से गंध सोखने की क्षमता होती है. इसकी नमी और ताजगी कार के अंदर की खराब गंध को कम करने में सहायक मानी जाती है. इसके इस्तेमाल से कार के अंदर का वातावरण हल्का और ताजा महसूस होता है, जिससे उल्टी आदि जैसे कई समस्या नहीं होती है.

ऐसे करें इस्तेमाल और रखें कार को हमेशा फ्रेश

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले एक ताजा और साफ सेब लें. ध्यान रखें कि सेब सड़ा या बहुत ज्यादा नरम न हो, वरना उल्टा असर हो सकता है.
  • अब सेब को दो बराबर हिस्सों में काट लें, ताकि उसकी अंदरूनी सतह खुल जाए और वह गंध को बेहतर तरीके से सोख सके.
  • एक टुकड़ा कार की आगे वाली सीट या डैशबोर्ड के पास ऐसी जगह पर रखें, जहां वह गिर न सके.
  • वहीं, दूसरा टुकड़ा पीछे की सीट के नीचे या कार के फर्श के पास रखें, ताकि पूरी कार में मौजूद बदबू कम हो सके.
  • इसके बाद कार के दरवाजे और खिड़कियां बंद करके 3-4 घंटों के लिए छोड़ दें, ताकि सेब अंदर की गंध को धीरे-धीरे सोख सके.
  • वक्त पूरा होने के बाद सेब के टुकड़ों को निकालकर फेंक दें और कार को कुछ मिनट के लिए हवा लगवा दें.
  • बेहतर परिणाम के लिए हफ्ते में एक बार कार की सफाई करें, एसी फिल्टर चेक कराएं और गीले मैट या सीट कवर को अच्छी तरह सुखाएं.

यह भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए सबसे अच्छा योग कौन सा है? बाबा रामदेव ने बताया किस Yoga से कम होगा मोटापा

First published on: Feb 16, 2026 03:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.