Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi 2026: फूलों से रंग कैसे बनाते हैं? यहां जानिए होली पर फूलों से कैसे तैयार करें गुलाल

Holi Color From Flower: होली पर केमिकल वाले रंगों से होली खेली जाए तो त्वचा को नुकसान होता है. ऐसे में घर पर ही फूलों से होली के रंग तैयार किेए जा सकते हैं. ये रंग त्वचा पर बुरा प्रभाव नहीं डालते हैं.

Author
Written By: Seema Thakur Updated: Feb 17, 2026 12:28
Flower Holi Colors
Holi 2026: फूलों से रंग कैसे बनाते हैं? यहां जानिए होली पर फूलों से कैसे तैयार करें गुलाल

Holi 2026: होली के रंग त्वचा को खराब ना कर दें इसके लिए आप फूलों से कलर तैयार कर सकते हैं. बाजार से हम सभी यही सोचकर गुलाल (Gulal) लेकर आते हैं कि यह स्किन को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाएंगे, लेकिन गुलाल के पैकेट पर चाहे जितना भी ऑर्गेनिक लिख दिया जाए, बाजार के ठेलों पर मिलने वाले ये रंग ऑर्गेनिक नहीं होते हैं और त्वचा के लिए हानिकारक हैं. ऐसे में आप घर पर ही फूलों से रंग तैयार कर सकते हैं, फूलों से रंग बनाने बेहद आसान होते हैं. ये रंग देखने में तो खूबसूरत होते ही हैं साथ ही त्वचा को नुकसान नहीं बल्कि फायदे देते हैं.

फूलों से कैसे बनाएं होली के रंग

लाल रंग कैसे बनाएं

---विज्ञापन---

लाल रंग बनाने के लिए लाल फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. गुलाब का फूल या फिर गुड़हल का फूल सुखाकर पीस लें. बस तैयार है आपका लाल रंग. लाल चंदन से भी लाल रंग तैयार किया जा सकता है.

नीला लंग कैसे बनाएं

---विज्ञापन---

नीले रंग (Blue Color) के लिए ब्लू पी फ्लावर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस फूल को पीसकर और सुखाकर नीला रंग तैयार किया जा सकता है. आप चाहे तो गीला नीला रंग बनाने के लिए इंडिगो का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन, ध्यान रहे कि इंडिगो का रंग त्वचा पर लंबे समय तक रह सकता है.

पीला रंग कैसे बनाएं

पीले रंग का गुलाल बनाने के लिए पीले गेंदे के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. गेंदे के फूलों का रंग और गहरा हो जाए इसके लिए इसमें हल्दी मिलाई जा सकती है. इससे गहरा पीला रंग बनकर तैयार हो जाता है.

गुलाबी रंग कैसे बनाएं

होली के लिए गुलाबी रंग बनाने के लिए गुलाबी गुलाब का इस्तेमाल किया जा सकता है. इस रंग को बनाने के लिए पानी में गुलाबी गुलाब डालकर पकाएं और इसमें प्याज के छिलके भी डाल लें. जब पानी का रंग गहरा हो जाए तो इसमें आटा मिलाकर गूंद लें. इस आटे को सुखाकर और पीसकर गुलाबी गुलाल तैयार हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- आटे से होली का रंग कैसे बनाएं? यहां जानिए घर पर लाल, पीला, नारंगी और हरा गुलाल कैसे बनाते हैं

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 12:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.