Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों में कैसे रखें टॉप फ्लोर को ठंडा? अभी से करना शुरु कर दें ये आसान काम

Tips And Tricks For Summer: क्या गर्मी में आपका भी टॉप फ्लोर वाला घर खोलने लगता है और वहां रहना मुश्किल हो जाता है? हम आपको इस स्टोरी में आसान और सस्ते टिप्स बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपने घर को ठंडा रख सकेंगे.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Apr 1, 2026 10:31
How To Keep Top Floor Cool
गर्मी में टॉप फ्लोर को कैसे रखे ठंडा? (Image: AI)

How To Keep Top Floor Cool: गर्मी का मौसम शुरु हो चुका है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस साल गर्मी बहुत ज्यादा पड़ने वाली है. हालांकि, जो लोग नीचे रहते हैं या बीच की मंजिलों में रहते हैं, उनको घर में ज्यादा गर्मी का अहसास नहीं होता और घर भी ठंडा बना रहता है. लेकिन आफत उन लोगों के लिए जो सबसे ऊपरी फ्लोर पर रहते हैं यानी टॉप फ्लोर पर. कई बार आपने लोगों को कहते सुना होगा कि गर्मी के कारण उनका घर इतना गर्म हो जाता है, मानों बॉयलर में आ गए हो. फर्श से लेकर दीवारें सब गर्म रहती है और एसी भी जवाब दे देता है. ऐसे में अगर आप भी तेज गर्मी पड़ने से पहले इस समस्या से आराम पाना चाहते हैं, तो हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अप्रैल-जून की छुट्टियों में घूमना है? इन 4 यूनिक भारतीय फेस्टिवल्स से बना लें ट्रिप को यादगार!

---विज्ञापन---

इस बार कैसे पड़ने वाली है गर्मी?

इस बार गर्मी को लेकर माना जा रहा है कि अप्रैल से जून के बीच गर्मी को लेकर मिजाज थोड़ा अटका हुआ है, क्योंकि कई शहरों में बारिश के वजह से लोगों को राहत है, लेकिन कुछ शहर ऐसे भी हैं, जहां बारिश न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने गर्मी के पूरे दौर में हीटवेव के दिनों की संख्या सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका जताई है. ऐसे में पारा कितना ऊपर जाएगा इससे पहले सही तैयारी बहुत जरूरी है, ताकि आपको आराम मिल सके.

---विज्ञापन---

टॉप फ्लोर को कैसे रखें ठंडा? Top Floor Ko Kaise Thanda Rakhe

ज्यादा गर्मी के कारण अक्सर लोगों कि शिकायत रहती है कि उनका घर टॉप प्लोर पर है, जिस कारण उन्हें बहुत दिकक्त होती है. कई बार हालात इतने ज्यादा खराब हो जाते हैं कि उन्हें गर्मियों के लिए उस घर को छोड़ना भी पड़ जाता है. ऐसे में कुछ आसान टिप्स को अपना लिया जाए, तो टॉप फ्लोर में रहने वाले लोगों को गर्मी से थोड़ा आराम मिल सकता है. नीचे हमने कुछ आसान टिप्स दिए हैं;

व्हाइट कूल रूप पेंट

ग्रमी शुरु होने से पहले आप अपने छत पर चूना या खास ‘Heat Reflective Paint’ लगवा सकते हैं. सफेद रंग सूरज की गर्मी रोशनी को रिफ्लेक्ट करती है, जिससे तापमान में 4°C से 5°C तक की कमी महसूस होती है.

टेरेस गार्डन और घास की चटाई

गर्मी से राहत पाने के लिए आप अपने छत पर छोटा सा टेरेस गार्डन बना सकते हैं, जो न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाएगा. बल्कि गमले या क्यारियां रखने से मिट्टी और पौधे गर्मी सोख लेते हैं, जिससे नीचे का कमरा ठंडा रहता है. इसके अलावा आप शाम के समय घास की चटाई बिछा सकते हैं और उसपर साथ ही पानी का छिड़काव भी कर सकते हैं. ऐसा करने से रात को कमरा ठंडा रहेगा.

वेंटिलेशन का ध्यान रखें

आपको चाहिए कि दोपहर के वक्त किचन और बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन चलाएं ताकि घर के अंदर जमा गर्म हवा बाहर निकल सके और साथ ही रात के वक्त जब गर्मी कम हो जाए, तो घर की खिड़कियों को खोल दें, ताकि गर्मी बाहर निकल सके.

छत पर पानी का छिड़काव

इन सबके अलावा आप शाम के वक्त छत पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं, इससे रूम को ठंडा रखने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें: सुबह उठने के बाद नहीं होती पॉटी? पेट दर्द से हैं परेशान तो करें ये असरदार योगासन

First published on: Apr 01, 2026 10:31 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.