Heat Rash Home Remedies: गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ ही कई बीमारियां भी दस्तक देने लगी हैं। इनमें एक घमौरियों की समस्या आती है। यह एक स्किन से जुड़ी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ये आपकी कमर, हाथ या फिर गर्दन पर लाल और छोटे-छोटे दाने दिखते हैं। इसमें बार-बार खुजली आती रहती है।
कभी-कभी खुजलाते-खुजलाते जलन भी होने लगती है। बड़े हो या छोटे बच्चे इसके शिकार होते हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन ज्यादा फायदा नहीं मिलता है। तो चलिए घमौरिया से बचने के लिए कुछ नुस्खे इस्तेमाल कर सकते हैं। घमौरिया एक चर्म रोग है जो स्किन पर छाले से हो जाते हैं। ये कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जो आपको घमौरिया से राहत दिला सकते हैं..
नीम की पत्तियां
नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी को ठंडा होने के बाद अपने घमौरियां वाले एरिया पर लगाएं। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को हेल्दी रखने में हेल्प कर सकते हैं।
हल्दी
हल्दी को शहद के साथ मिलाकर लगाएं और फिर वॉश करें। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखता है।
एलोवेरा
एलोवेरा के जेल को घमौरी पर लगाएं। इससे भी आराम मिलता है और ठंडक मिलती है।
खीरा
खीरे को पीसकर उसका रस निकालें और इसे घमौरी वाली जगह पर लगाएं। खीरे में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखते हैं।
शहद
शहद में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं जो स्किन को इंफेक्शन से बचाते हैं।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे घमौरिया जहां हो रही हैं वहां पर लगाएं। यह त्वचा के लिए ठंडक और रंगत निखारता है।
हेल्दी आहार
अपनी डाइट में फल, सब्जियां और अनाज को शामिल करें। यह आपकी स्किन को एनर्जी देता है और उसे हेल्दी रखने में हेल्प करता है।
अगर आपके घमौरियां बहुत गंभीर है या यह लंबे समय तक बना रहता है, तो आपको डॉक्टर से सलाह करनी चाहिए।
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
5 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
9 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
10 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
12 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines