Healthy Chicken Soup Recipe: आजकल लोग स्वादिष्ट खाने के शौकीन तो हैं ही, लेकिन साथ ही अपने स्वास्थ्य और पाचन तंत्र (गट हेल्थ) का भी ध्यान रखना चाहते हैं. खाने का मज़ा तब तक अधूरा लगता है जब यह सेहतमंद न हो. ऐसे में अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का सही संतुलन चाहते हैं, तो आपके लिए एक परफेक्ट समाधान है ऐसी रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करती है. चाहे परिवार के छोटे बच्चे हों या बड़े, सभी इसका स्वाद चखकर खुश हो जाएंगे. और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत की जरूरत नहीं है. तो चलिए जानते हैं वह स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी, जो आपके खाने के अनुभव को और भी मजेदार और सेहतमंद बना देगी.
इस तरह बनाएं चिकन सूप | Homemade Chicken Soup
सामग्री
- चिकन (बोनलेस या हड्डियों वाला) – 250 ग्राम
- पानी – 6 कप
- प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
- गाजर – 1 (क्यूब्स में कटा हुआ)
- शिमला मिर्च – 1 (क्यूब्स में कटी हुई)
- लहसुन – 4-5 कलियां (कुटी हुई)
- अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक – स्वादानुसार
- काली मिर्च – ½ चम्मच (पिसी हुई)
- हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (सजाने के लिए)
- लेमन जूस – 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
- तेल या घी – 1 छोटा चम्मच
यह भी पढ़ें – जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल
इस तरह बनाएं चिकन सूप
अगर आप चिकन सूप बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले चिकन और पानी उबालना जिसके लिए एक बड़े बर्तन में 6 कप पानी डालें, इसके बाद आप इसमें चिकन डालें और मध्यम आंच पर 20–25 मिनट तक उबालें. अब प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, लहसुन और अदरक डालें और कम से कम इसे 10–15 मिनट तक उबालें जब तक सब्जियां नरम न हो जाएं. अब आप इसमें नमक और काली मिर्च डालें साथ ही अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट तक और उबालें. गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. बस इस आसान तरह से आपका सूप रेडी हो जाएगा. आप चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा लेमन जूस भी डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें – रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
7 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
10 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
12 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
13 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
16 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines