---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

आटे से होली का रंग कैसे बनाएं? यहां जानिए घर पर लाल, पीला, नारंगी और हरा गुलाल कैसे बनाते हैं

Holi Color At home: बाजार के कमिकल वाले रंग त्वचा को खराब कर सकते हैं. ऐसे में घर पर ही गुलाल तैयार किया जा सकता है. यहां जानिए किस तरह स्टेप बाय स्टेप होली के रंग बनाए जा सकते हैं.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 16, 2026 11:39
Holi 2026
घर पर कैसे बनाएं गुलाल.

Holi 2026 Homemade Colors: रंगों का त्योहार होली साल के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. कहते हैं इस दिन एकदूसरे को रंग लगाकर दुश्मन भी दोस्त बन जाते हैं. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस पर्व को 2 दिनों तक मनाया जाता है जिसमें पहला दिन होलिका दहन का होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरा दिन धुलेंडी का होता है जिसे बड़ी होली कहा जाता है. इस साल होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा और 4 मार्च, बुधवार को होली खेली जाएगी. होली खेलने में मजा तो बड़ा आता है लेकिन होली के केमिकल वाले पक्के रंग सजा से कम नहीं होते. ये रंग त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और परमानेंट डैमेज का कारण बन सकते हैं. ऐसे में यहां जानिए किस तरह बेहद आसानी से आप घर पर ही होली के रंग (Holi Colors) बना सकते हैं. इन रंगों को बनाने का बेसिक इंग्रीडिएंट आपकी रसोई का आटा है. चलिए बिना देरी किए जानते हैं होली पर कैसे बनाएं घर पर गुलाल.

आटे से कैसे बनाएं होली के रंग | How To Make Holi Colors With Atta

पीला रंग कैसे बनाएं

---विज्ञापन---

होली पर पीला रंग बनाने के लिए आपको आटा लेकर उसमें हल्दी का पाउडर मिलाना है. इसके लिए ऑर्गेनिक बिना अतिरिक्त मसाले वाली हल्दी को ही चुनें. आप चाहे तो घर में कच्ची हल्दी को कूटकर उसे आटे में मिलाकर हर्बल गुलाल तैयार कर सकते हैं.

हरे रंग का गुलाल कैसे बनाएं

---विज्ञापन---

हरे रंग का गुलाल बनाने के लिए आप पालक या धनिये का इस्तेमाल कर सकते हैं. पालक को सुखाकर पीस लें. इस हरे रंग को आटे में मिला लें. तैयार है आपका गुलाल. आप चाहे तो धनिया की ताजा पत्तियों को पीसकर आटे में मिलाकर सुखा सकते हैं. इससे चटक गहरे रंग का गुलाल तैयार हो जाता है.

लाल गुलाब कैसे बनाएं

घर पर लाल गुलाल बनाने के लिए आपको चुकंदर की जरूरत होगी. चुकंदर को पीसकर उसका रस निकाल लें. इसे आटे में मिलाएं और धूप में सुखाने के लिए रख दें. बस तैयार है आपका सुर्ख लाल गुलाल. आप चुकंदर के रस को पानी में मिलाकर गीला रंग तैयार कर सकते हैं.

नारंगी गुलाल बनाने का क्या तरीका है

आटे में केसर या फिर नारंगी फूड कलर को मिलाकर नारंगी रंग तैयार किया जा सकता है. केसर और आटे को मिलाकर बनाया गया गुलाल स्किन के लिए भी अच्छा होता है. यह पूरी तरह केमिकल मुक्त होता है.

इस बात का रखें ध्यान

आटे को सुखाने के लिए अखबार या बड़ी प्लेट का इस्तेमाल करें. आटा सूख जाने के बाद इसमें गांठें बन सकती हैं. ऐसे में आटे को मिक्सर में डालकर एक बार पीस लें या फिर छननी से छान लें. इससे गुलाल बिल्कुल मखमली हो जाएगा.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 16, 2026 11:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.