Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi Thandai Recipe: कोल्ड ड्रिंक्स नहीं, ठंडाई से करें मेहमानों का स्वागत! जानें घर पर बनाने की आसान रेसिपी

How To Make Thandai At Home: क्या आप भी इस होली अपने घर में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह ठंडाई का इस्तेमाल करना चाहते हैं? तो आइए आपको बताते हैं ठंडाई बनाने का आसान तरीका, जो स्वाद में नंबर वन रहेगा और इसे बनाने में मेहनत भी कम लगेगी.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 2, 2026 12:46
Holi Thandai Recipe
घर पर ठंडाई कैसे बनाएं? (Image: AI)

Ghar Par Thandai Kaise Banaye: होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि स्वाद और मिलन का भी खास अवसर है. इस दिन लोग तरह-तरह के पकवानों और ठंडे पेयों का आनंद लेते हैं. रंगों से खलते दौरान अक्सर बाजार की कोल्ड ड्रिंक्स या पैकेट वाली ठंडाई का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनमें अधिक चीनी और केमिकल मिले तत्व हो सकते हैं जो सेहत पर बुरा असर डालते हैं. अगर आप इस बार कुछ पारंपरिक, शुद्ध और घर पर बना हुआ विकल्प चुनना चाहते हैं, तो ठंडाई सबसे बेस्ट है. यह शरीर को ठंडक देती है, ऊर्जा बनाए रखती है और त्योहार की भागदौड़ में तरोताजा महसूस कराती है. इसमें पड़ने वाले चीजें इस ड्रिंक को सेहत के लिए भी फायदेमंद बनाती है. अच्छी बात यह है कि इसे घर पर बनाना बेहद आसान है और ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं पड़ती है. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.

यह भी पढ़ें: तेजी से झड़ रहे हैं बाल? गंजे होने से पहले अपनाएं बाबा रामदेव का आसान-असरदार उपाय, जल्दी दिखेगा असर

---विज्ञापन---

ठंडाई बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?


घर पर ठंडाई बनाने के लिए आपको चाहिए;

---विज्ञापन---
  • 1 बड़ा चम्मच सौंफ.
  • 1 बड़ा चम्मच खसखस.
  • 4-5 काली मिर्च.
  • 4-5 इलायची.
  • 2 चम्मच मगज के बीज (तरबूज या खरबूज के).
  • 8-10 बादाम.
  • 6-7 काजू.
  • 6-7 पिस्ता.
  • कुछ केसर के धागे.
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां.
  • स्वादानुसार चीनी या गुड़.
  • 1 लीटर ठंडा दूध.
  • अगर लोग ज्यादा हैं, तो सामग्री की मात्रा बढ़ाएं.

घर पर ठंडाई बनाने का आसान तरीका

ठंडाई तैयार करने के लिए पहले सभी सूखी सामग्री को अच्छी तरह साफ करके 2-3 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें, ताकि वे नरम हो जाएं. इसके बाद भीगी हुई सामग्री को मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. चाहें तो पेस्ट को कपड़े या छलनी से छानकर और भी मुलायम बना सकते हैं. अब एक बड़े बर्तन में ठंडा दूध लें और उसमें तैयार पेस्ट मिलाकर अच्छे से घोलें. स्वाद के अनुसार चीनी या गुड़ डालें और आखिर में केसर व गुलाब की पंखुड़ियां मिला दें. चाहें तो बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं. जब आप गिलास में परोसें तो उस समय ऊपर से कटे मेवे डालें, जिससे स्वाद और बढ़ जाए.

यह भी पढ़ें: टमाटर का रस बालों में कैसे लगाएं? यहां जानिए हेयर मास्क बनाने का सही तरीका

First published on: Mar 02, 2026 12:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.