Holi Special Sweets: होली पर घर में बनाएं 5 रंग-बिरंगी मिठाइयां, बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को आएंगी पसंद

इस होली क्या आप भी अपने घर में रंगों के अलावा कुछ नया टेस्टी रंग-बिरंगी मिठाइयां बनाना चाहते हैं, लेकिन सोच में पड़े हैं कि क्या बनाएं? इस स्टोरी में हम आपको कुछ शानदार होली स्पेशल मिठाई आइडिया देंगे, जो इस त्योहार के मजे को दोगुना कर देगी.

Holi Colourful Sweets At Home

घर पर कैसे बनाएं होली की रंग-बिरंगी मिठाइयां?

Holi Special Sweets: होली सिर्फ रंगों का नहीं, बल्कि रिश्तों और मिठास का भी त्योहार है. रंग खेलने के बाद जब पूरा परिवार और दोस्त एक साथ बैठकर स्वादिष्ट मिठाइयों का आनंद लेते हैं, तो त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है. आमतौर पर हर घर में गुजिया और लड्डू बनते हैं, लेकिन अगर इस बार आप कुछ नया और रंगीन मिठाइयों को ट्राई करना चाहते हैं, तो आपका यह आइडिया बहुत शानदार होने वाला है. इससे आपकी होली की थाली आकर्षक भी लगेगी और मेहमान भी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. आइए आपको कुछ ऐसे मिठाइयों के आइडिया देते हैं, जो इस त्योहार के मजे को दोगुना कर देंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

चुकंदर गुजिया

गुजिया के बिना होली अधूरी लगती है, लेकिन इस बार इसे नया ट्विस्ट दें. आटा गूंधते समय उसमें थोड़ा सा चुकंदर का रस या प्यूरी मिलाएं, जिससे गुजिया का रंग हल्का गुलाबी हो जाएगा. अंदर की भरावन आप खोया, सूखे मेवे और नारियल से पारंपरिक तरीके से ही रखें. चुकंदर से प्राकृतिक रंग मिलेगा और किसी आर्टिफिशियल रंग की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह मिठाई दिखने में खूबसूरत और स्वाद में लाजवाब लगेगी.

विज्ञापन

गाजर हलवा बाइट्स

गाजर का हलवा लगभग हर घर में पसंद किया जाता है. इस बार इसे छोटे-छोटे बॉल्स या स्क्वेयर बाइट्स में तैयार करें. हलवे में ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह पकाएं और हल्का ठंडा होने पर इसे मनचाहे आकार में काट लें. यह देखने में आकर्षक लगेगा और सर्व करना भी आसान रहेगा.

विज्ञापन

जामुन-नारियल बर्फी

नारियल बर्फी को इस बार थोड़ा अलग अंदाज में बनाएं. तैयार मिश्रण में जामुन या ब्लूबेरी का पल्प मिलाकर पकाएं, जिससे इसे सुंदर पर्पल रंग और हल्का फ्रूटी स्वाद मिलेगा. जब मिश्रण सेट हो जाए तो इसे मनचाहे आकार में काट लें. यह बर्फी स्वाद और रंग दोनों में खास लगेगी और मेहमानों को बहुत पंसग आएगी.

विज्ञापन

केसर श्रीखंड

होली के बाद कुछ ठंडा और मीठा मिल जाए तो थकान तुरंत दूर हो जाती है. केसर श्रीखंड इसके लिए परफेक्ट डिश हो सकती है. गाढ़े दही में पिसी चीनी, इलायची पाउडर और भीगी हुई केसर मिलाकर उसे अच्छे से फेंट लें. बाद में इसे फ्रिज में ठंडा करें और सूखे मेवों से सजाकर परोसें. इसका पीला रंग और सुगंध होली को और शानदार बना देगा.

विज्ञापन

पिस्ता-नारियल लड्डू

अगर आप कम समय में कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो पिस्ता-नारियल लड्डू बेहतरीन विकल्प हो सकता है. नारियल बुरादा, पिसा हुआ पिस्ता और कंडेंस्ड मिल्क मिलाकर छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें. ऊपर से थोड़ा कुटा पिस्ता डाल दें, जिससे हरा रंग और उभरकर आए. चाहें तो हल्का सा पालक का रस मिलाकर इसे और गहरा हरा रंग दे सकते हैं. यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ