हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली पर स्पेशल तरीके से करें फैमिली और फ्रेंड्स को मैसेज

Holi 2025: होली के त्योहार को खास बनाने के लिए लोग रंगों के साथ-साथ आपनी फैमिली और फ्रेंड्स को कुछ खास मैसेज भी भेजना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी होली को खास बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्पेशल मैसेज को यहां चुन सकते हैं…

विज्ञापन
Holi 2025

Holi 2025:  होली को अब बस कुछ ही दिन बाकी है। इस त्योहार की तैयारी पूरे देश में शुरू हो चुकी है। कुछ लोग शॉपिंग में बिजी हैं, तो कुछ पकवान बनाने की लिस्ट बनाने में लगे हुए हैं। तो कोई दूर बैठे अपनो से मिलने के लिए होली पर घर आने के लिए सोच विचार करने में लगे हुए हैं। इस रंग के त्यौहार में लगभग हर कोई रंग जाना चाहते हैं और कोई इस त्योहार को मिस नहीं करना चाहता है। वहीं कई लोग कुछ दिन पहले से ही एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देने के लिए अच्छा सा मैसेज तैयार करने लग जाते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को अच्छा सा बधाई मैसेज भेजना चाहते हैं तो यहां देख सकते हैं…

रंग आपकी जिंदगी में खुशियां लाएं,
आपको हर बुराई से दूर ले जाएं,
आप खूब सारी मिठाइयां खा पाएं,
इस बार होली हम जरूर साथ मनाएं।
हैप्पी होली !

वसंत ऋतु की बहार आई है
चली हैं पिचकारी, उड़ा है गुलाल
रंग बरसे हैं नीले, हरे, लाल,
बधाई हो आपको होली का त्यौहार।

विज्ञापन

रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार,
ढेर सारी खुशियों से भरे आपका संसार,
यही दुआ है भगवान से हमारी हर बार।
हैप्पी होली !

इससे पहले होली की शाम हो जाए,
बधाइयों का सिलसिला आम हो जाए,
भीड़ मे शामिल हमारा नाम हो जाए,
क्यूं ना होली की अभी से राम राम हो जाए।
हैप्पी होली !

विज्ञापन

इन रंगो से भी सुन्दर हो जिन्दगी आपकी,
हमेशा महकती रहे यही दुआ है हमारी,
कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तों के प्यार की होली।
हैप्पी होली !

पिचकारी की धार,
गुलाल की बौछार,
अपनों का प्यार,
यही तो है होली का त्योहार।
हैप्पी होली!

विज्ञापन

प्यार के रंगों से भरो पिचकारी,
स्नेह के रंगों से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने न कोई जात न बोली ,
सबको हो मुबारक हैप्पी होली!

खुशियों से हो ना कोई दूरी,
रहे न कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में
रंगीन हो दुनिया हमारी।
हैप्पी होली!

विज्ञापन

राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से, रंग दो दुनिया सारी,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली।

खा के गुजिया पीके भांग
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
बजा के ढोलक और मृदंग
खेले होली हम तेरे संग।
होली की बधाई!

विज्ञापन

पिचकारी की आई बाजारों में बौछार
हर कोई मांगे अनोखी पिचकारी हर बार
बच्चों को होता है इस त्योहार से प्यार
वही तो बनाते हर त्योहारों को गुलजार।
हैप्पी होली!

गुजिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली,
आपको और आपके परिवार को हैप्पी होली!

विज्ञापन

चली पिचकारी, उड़ा गुलाल
रंगों की वर्षा गुलाल की फुहार,
चंदन की खुशबू अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको और आपके परिवार को होली का त्योहार!

रंगों का रास है होली,
मन का उल्लास है होली,
जीवन में खुशियां भर देती है,
बस इसलिए खास है होली।
होली हार्दिक की शुभकामनाएं!

विज्ञापन

खुशियों से ना हो कोई दूरी,
रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,
रंगो से भरे इस मौसम में,
रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं!

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola