Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Holi 2025: क्या आपने भी खा लिए हैं होली पर ज्यादा मीठे पकवान? ऐसे करें डाइजेस्ट

Holi 2025: अगर आपने भी होली के त्योहार पर ज्यादा मीठा खा लिया है या ज्यादा मीठी ड्रिंक का सेवन कर लिया है तो इससे होने वाली समस्या से बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप पेट को लंबे समय तक हेल्दी बनाए रख सकते हैं और आपको कब्ज और गैस की समस्या भी नहीं होगी।

Author
Edited By : Shivani Jha Updated: Mar 14, 2025 11:40
Holi 2025
Holi 2025

Holi 2025: होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें मीठा खाने से हम खुद को रोक नहीं पाते हैं। कई बार हम इतना ज्यादा मीठा खा लेते हैं कि इसे पचानना मुश्किल हो जाता है। मीठे पकवान अनहेल्दी और गैलरी से भरपूर होते हैं। जिसे खाने के बाद कई बार हमें पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं कई बार कुछ ऐसे भी मीठे ड्रिंक भी होते हैं, जो आपके पेट को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा मीठे का सेवन कर लिते हैं तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। इससे आपके पेट को जल्द से जल्द आराम मिलेगा और आप कई समस्याओं से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं?

दही

दही उन फूड्स में से एक है जो डाइजेशन से जुड़ी कई समस्याओं से तुरंत राहत दिला सकती है। ये आसानी से आपके घर पर ही मिल जाएगी और ये रिफ्रेशिंग भी है। दही प्रोबायोटिक बैक्टीरिया से भरपूर होती है जो हेल्दी बैक्टीरिया हैं। ये बैक्टीरिया डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे आप कब्ज और सूजन जैसी समस्याओं से बचा सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

---विज्ञापन---

पुदीना

पुदीना शरीर में पाचन एंजाइमों को एक्टिव करने में मदद करता है। इसके अलावा पुदीने के तेल में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेट को इंफेक्शन और अपच से दूर रखता है। पेट में जलन होने पर पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर रहती हैं।

सौंफ

सौंफ के एसेंशियल ऑयल काग मौजूद होता है, जो पाचन एंजाइमों को एक्टिव बनाने में मदद करता है। साथ यह डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनता है। सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रैगोल होते हैं जो एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी के रूप में काम करते हैं। ये कब्ज, अपच और सूजन को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 14, 2025 11:40 AM

संबंधित खबरें