News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hidden Travel Destinations: देहरादून के पास कई खूबसूरत और शांत हिल स्टेशन हैं, जो अभी भी भीड़-भाड़ से दूर हैं। जब बारिश की बूंदे इन जगहों पर गिरती हैं, तो हरियाली और भी चमक उठती है, नजारे जैसे किसी पेंटिंग में बदल जाते हैं। ऐसे मौसम में यहां घूमना न सिर्फ सुकून देता है बल्कि मानसून का असली मजा भी दिलाता है। अगर आप भी कुछ अलग और शांत जगह की तलाश में हैं जहां प्रकृति के करीब कुछ पल अपने दोस्तों और फैमिली के साथ बिता सके तो देहरादून के आस-पास ये कम फेमस लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। यहां न भीड़ होती है, न शोरगुल, सिर्फ बारिश की खुशबू, पेड़ों की हरियाली और पहाड़ों की ताजगी होती है। तो आइए जानते हैं इन हिल स्टेशनों के बारे में।

अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो कनाताल आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो भीड़ भाड़ से दूर है।
यहां हरे-भरे जंगल, ठंडी हवाएं और बारिश के मौसम में बादलों से ढकी वादियां एक अलग ही एहसास देती हैं। इसके साथ ही मानसून के मौसम में यह जगह और भी ज्यादा जादुई और सुंदर लगती है। यह जगह देहरादून से लगभग 78 किलोमीटर की दूरी पर है।

चकराता एक आर्मी छावनी जगह है, जो अब धीरे-धीरे एक टूरिस्ट हॉटस्पॉट बन रहा है। यहां की शांति, ऊंचे पहाड़ और झरने, खासकर बारिश के मौसम में, बेहद सुंदर लगते हैं। चकराता में आप टाइगर फॉल भी देख सकते हैं, जो बारिश में और भी रोमांचक हो जाती है। इसके साथ ही यह घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और देहरादून से यह करीब 88 किलोमीटर की दूरी पर है।

धनौल्टी मसूरी के पास बसा एक छोटा सा हिल स्टेशन है जो कि बेहद खूबसूरत है। यहां पर भीड़ बहुत कम होती है। मानसून में यहां के देवदार और ओक के जंगलों में चलना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता। ठंडी और ताजी हवा यहां का सबसे बड़ा आकर्षण है। इसके साथ ही यह देहरादून से करीब 62 किलोमीटर की दूरी पर है।

नई टिहरी एक पहाड़ी शहर है जो टिहरी झील के किनारे बसा है। यहां बारिश के मौसम में झील का नीला पानी और आस-पास की हरियाली देखने लायक होती है।
आप चाहें तो यहां बोटिंग का मजा भी ले सकते हैं। यह देहरादून से लगभग 94 किलोमीटर की दूरी पर है।

सडाउन एक बेहद शांत और साफ-सुथरा हिल स्टेशन है जो बारिश में और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाता है। यहां का शांत वातावरण, बादलों से घिरी पहाड़ियां और कोहरे से ढके रास्ते हर पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसके साथ ही यह देहरादून से करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर है।
ये भी पढ़ें- घूमने निकले हैं तो साथ रखें ये न्यूट्रिशन स्नैक्स, हेल्थ और टेस्ट का है परफेक्ट मेल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।