Health Peels: सब्जियों की बात आती है तो ज्यादातर लोग सब्जियों के छिलके उतारकर फेंक देते हैं. किसी का कहना होता है कि छिलकों से शरीर को पोषण नहीं मिलता तो कोई कहता है कि छिलके खाने में स्वादिष्ट नहीं लगते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसी कुछ सब्जियां हैं जिनके छिलके (Vegetable Peels) स्वाद में अच्छे हों या ना हों लेकिन सेहत के मामले में बहुत फायदेमंद होते हैं. यहां ऐसे ही कुछ छिलकों का जिक्र किया जा रहा है जिनके छिलके खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई पोषक तत्व मिलते हैं और इसीलिए भूल से भी इन छिलकों को नहीं फेंकना चाहिए.
यह भी पढ़ें – कब्ज से परेशान रहते हैं तो बनाकर खाएं यह नाश्ता, पेट साफ होने में नहीं लगेगी देर
किन सब्जियों के छिलके हैं फायदेमंद
आलू के छिलके
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे छिलके के साथ खाने की सलाह दी जाती है. आलू के छिलकों में 40 से 50 प्रतिशत तक डाइटरी फाइबर होता है और ये छिलके विटामिन के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. ऐसे में आलू के छिलके (Potato Peels) खाने पर शरीर को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं.
मटर के छिलके
लोग मटर के छिलकों को फेंक देते हैं और मटर के दानों को स्वाद लेकर खाते हैं. लेकिन, क्या आपको पता है मटर के छिलके प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक से भरपूर होते हैं. ऐसे में आप मटर के छिलकों को भी खा सकते हैं.
घीये के छिलके
घीया ही नहीं बल्कि इसके छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं. घीये के छिलकों में कार्ब्स, एस्कॉर्बिक एसिड, विटामिन बी और खनिज भी मिलते हैं. इन छिलकों में पौटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी होता है. घीये के छिलकों को खाने पर वजन कम होने में भी मदद मिलती है.
चुकुंदर के छिलके
चुकुंदर और इसके छिलके फोलेट, आयरन और डाइटरी फाइबर से भरपूर होते हैं. इन्हें खाने पर अनीमिया की दिक्कत कम होती है और आंतों की सेहत अच्छी रहती है सो अलग. ऐसे में चुकुंदर को छिलके समेत खाया जा सकता है.
कद्दू के छिलके
कद्दू ऐसी सब्जी है जिसके छिलके आमतौर नहीं खाए जाते हैं लेकिन इसके फायदे जानकर शायद आप भी इसे छिलके समेत खाना शुरू कर देंगे. कद्दू के छिलकों में डाइटरी फाइबर होते हैं जो आंतों की दिक्कतों को दूर करने में असरदार होते हैं.
इस तरह खाएं छिलके
- अगर आप सब्जी में पकाकर इन छिलकों को ना खाना चाहें तो इन छिलकों के चिप्स बनाकर भी खा सकते हैं.
- छिलकों का अलग से सलाद बनाकर भी खाया जा सकता है.
- छिलकों से जैम या चटनी बनाई जा सकती है.
- छिलकों को पीसकर ग्रैवी में इस्तेमाल किया जा सकता है.
- स्मूदी बनाने के लिए इन छिलकों का इस्तेमाल किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – मधुमेह के लिए किस आटे की रोटी अच्छी है? यहां जानिए डायबिटीज के मरीजों को कौन सा आटा खाना चाहिए
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines