कब्ज से परेशान रहते हैं तो बनाकर खाएं यह नाश्ता, पेट साफ होने में नहीं लगेगी देर

Fiber Rich Breakfast: अगर आप भी अक्सर ही कब्ज जैसी दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह फाइबर से भरपूर यह नाश्ता आपकी पेट के दिक्कतों को दूर कर सकता है. इस नाश्ते को बनाना बेहद आसान भी है.

high fiber breakfast

फाइबर से भरपूर यह नाश्ता बेहद स्वादिष्ट है.

विज्ञापन

Fiber Rich Breakfast Recipe: कब्ज की समस्या में व्यक्ति को देर तक जद्दोजहद करनी पड़ती है लेकिन पेट साफ होने का नाम नहीं लेता है. ऐसे में अगर आप भी अक्सर ही पेट की दिक्कतों से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए किस तरह नाश्ते में फाइबर से भरपूर मूंग दाल का चीला बनाकर खाया जा सकता है. मूंग की दाल का चीला स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही इससे सेहत भी दुरुस्त रहती है और कब्ज (Constipation) से परेशान लोगों के लिए फायदेमद है क्योंकि यह आंतों की सफाई करता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह मूंग दाल का चीला बनाकर खाया जा सकता है.

मूंग दाल का चीला बनाने की रेसिपी

सामग्री

विज्ञापन

छिलके वाली मूंग दाल – एक कप
सब्जियां – कद्दूकस की गई गाजर, बारीक कटा पालक, अदरक का टुकड़ा
हींग – चुटकीभर
अजवाइन – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार

विधि

  • मूंग की दाल को रातभर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह दरदरा पीस लें.
  • अब दाल के मिश्रण में हींग, अजवाइन, नमक और सारी सब्जियां मिला लें.
  • अगर मिश्रण बहुत ज्यादा गाढ़ा हो तो पानी मिलाकर थोड़ा पतला कर लें.
  • इसके बाद तवे पर तेल या घी लगाएं और इसपर मूंग दाल का मिश्रण फैला लें.
  • दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाने के बाद गर्म-गर्म परोसें. इसे चटनी के साथ खाएं.

साथ में ले सकते हैं छाछ

विज्ञापन

मूंग दाल का चीला चाय के साथ खाने के बजाय छाछ के साथ खाएं. जीरा वाली छाछ पेट के लिए अच्छी होती है और यह कब्ज को दूर करने में भी मदद करती है.

चीला खाने से पहले खाएं पपीता

विज्ञापन

नाश्ते में मूंग दाल का चीला खाने से 15 मिनट पहले पपीता खाया जा सकता है. पपीता कब्ज को दूर करता है और पेट साफ करने में मदद करता है. हफ्ते में 3 से 4 बार पपीता खाएंगे तो पेट साफ रहने लगेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ