Health Tips: शरीर के सभी अंग एक दूसरे से जुड़े हुए होते हैं और ये कई बार आगे होने वाली बीमारियों के संकेत देते हैं, जिसमें से नाखून भी एक हैं। हमारे नाखून के रंग और शेप ये बताते हैं कि शरीर में किसी तरह की समस्या तो नहीं हैं। अचानक नाखून का रंग बदल जाना या टूटने लगना कई बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि नाखून कैसे बता सकते हैं कि आपके शरीर में किस तरह की समस्या हो सकती या फिर हो रही है?
नाखून का टूटना
कई बार अचानक ही आपके नाखून बहुत ज्यादा टूटने लग जाते हैं और आपको लगता है कि वह कमजोर हो गए हैं इसलिए टुट रहे है, लेकिन ऐसा नहीं होता है लगातार नाखून का टूटना बीमारियों की ओर संकेत करता है। ये खून में कमी और कई बार थायराइड जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका
नाखून का नीला होना
अगर आपके नाखूनों पर नीले और काले रंग के धब्बे नजर आने लगते हैं, जो ये बताता है कि आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक नहीं है। इसके अलावा ये फेफड़ों में इन्फेक्शन और निमोनिया या दिल से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं।
नाखूनों का पीला होना
कई बार आपके नाखून पीले नजर आने लगते हैं, जिसे कई लोग नजरअंदाज भी कर देते हैं। नाखूनों पर पीले धब्बे दिखाई देना शरीर में विटामिन बी, प्रोटीन और जिंक की कमी हो सकती है। कई बार नाखूनों का पीला होना पीलिया की ओर भी इशारा करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
6 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
7 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
7 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
11 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
12 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
12 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
15 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines