स्प्राउट्स को ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए अपनी डाइट में शामिल करते हैं, क्योंकि ये फूड पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। ये विटामिन और मिनरल्स से होता है, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। वैसे तो वैसे तो अंकुरित अनाज काफी हेल्दी होते हैं, लेकिन इसे खाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि कुछ लोग इसे गलत तरीके से खाते हैं, जो उनके शरीर को कई बार नुकसान भी पहुंचा है। ऐसे में स्प्राउट्स का सेवन सोच-समझकर करना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसे सही तरीके से खाने के लिए किन-किन टिप्स को अपना सकते हैं?
भिगोने का सही समय
स्प्राउट्स को सही समय पर भिगोना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि ये डाइजेशन सिस्टम को को प्रभावित करता है। इसे 6 से 8 घंटे भिगोने पर इसमें एंजाइम एक्टिव होते हैं। साथ ही स्टार्च को कम कर पाचन को आसान बनाते हैं और पोषक तत्वों का अब्सॉर्प्शन को बढ़ाते हैं। सही तरीके से भिगोने से अंकुरित अनाज नरम हो जाते हैं और इसे खाने के बाद पेट फूलने या अपच का खतरा कम होता है।
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन घटाने में मदद करेंगे ये 5 फूड, आज से ही डाइट में करें शामिल
रंग के बदलाव पर ध्यान दें
ताजे अंकुरित अनाज कुरकुरे और साफ दिखने चाहिए। पीले, भूरे या चिपचिपे धब्बों जैसा रंगहीन होना बैक्टीरिया होने के संकेत देते हैं। इसके कारण कई बार बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ये ध्यान रखें कि स्प्राउट्स रंगहीन न हो। वहीं अगर ऐसा हो तो इसे खाने से बचें।
साफ बर्तन में भिगोए
गंदे बर्तन कीटाणु फैला सकते हैं, इसलिए इसे भिगोते समय ध्यान रखे की बर्तन साफ हो। साथ ही कच्चे अंकुरित अनाज को स्टोर करते समय भी इस बात का जरूर ध्यान रखें कि जिस बर्तन में आप इसे रख रहे हैं, उस बर्तन में किसी भी तरह की गंदगी न हो।
ये भी पढ़ें- बालों की हर समस्या का समाधान है Vitamin B7, जानें इसके फायदे और नुकसान!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
11 mins agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 hr agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
18 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines