---विज्ञापन---

Health Tips: आपको भी पसंद है सर्दियों में संतरा खाना तो सावधान! कहीं मुंह में न जा रहा हो कीड़ा

Health Tips: सर्दियों में संतरा खाना लगभग सभी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी संतरे को छीलने के बाद बिना हाथों से बीज को निकाले खाते हैं, तो ये आपके लिए भारी पड़ सकता है।  

---विज्ञापन---

Health Tips: सर्दियों में कई लोगों को संतरा खाना काफी पसंद होता है। सर्दियां अपने साथ कई तरह की बीमारियां लेकर आती है। ऐसे में मौसमी फल इन बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। जिसमें एक संतरा भी है जो विटामिन-सी से भरपूर होता है। संतरा विटामिन-सी के अलावा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। साथ ही आपके इम्युनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। लेकिन क्या आप भी संतरे को छीलने के बाद बिना बीज को निकाले खा लेते हैं, तो ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

बता दें कि एक विडियो सामने आया जिसमें ये नजर आ रहा है कि संतरे के अंदर बीजों के साथ सफेद रंग के कीड़े पाए गए हैं। जिसे देखकर आप भी संतरे खाना छोड़ देंगे। अगर आपको संतरे खाना पसंद है, तो संतरे को छीलने के बाद उसे ध्यान से खाएं आप इसे चेक करने के लिए इसके बीजों हाथों से निकालकर ही खाएं। ऐसे में अगर आप संतरे को मुंह में डालने के बाद बीजों को निकालते हैं, तो ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे आपको पेट से जुड़ी कई तरह की समस्या हो सकती है। कीड़े लगे हुए संतरे को खाने से आप लंबे समय के लिए बीमार पड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

---विज्ञापन---

संतरे खाने के फायदे

एनीमिया रहता है दूर- सर्दियों अगर आप हर रोज संतरा खाते हैं, तो इसमें मौजूद विटामिन-सी एनीमिया जैसी बीमारी से बचाने में मदद करता है। अगर हम रोज एक संतरा खा रहे हैं तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पूरी होती है। इसलिए ठंड के दिनों में रोजाना संतरा खाना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

कैंसर से  करता है बचाव- संतरा में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही इसमें इसमें फ्लेवोनॉयड और कैरोटीनॉयड जैसे पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो सेल्स को डैमेज होने से बचाते हैं। साथ ही ये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

---विज्ञापन---

बीपी रहता है कंट्रोल- अगर आप हर रोज संतरे का सेवन करते हैं, तो इससे आप ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। संतरे में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके अलावा संतरा खाने से शरीर में विटामिन-सी की कमी भी दूर होती है।

ये भी पढ़ें- सर्दी-जुकाम के छुटकारा दिलाएगा अमरूद का हलवा, जानें रेसिपी

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 17, 2024 07:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola