गर्मियों में बच्चों को बनाकर दें ओटमील कुकी स्मूदी, स्वाद के साथ मिलेगी हेल्दी एनर्जी

Oatmeal Cookies Smoothie For Children: बच्चों को सुबह के वक्त हेल्दी ओटमील कुकी स्मूदी बनाकर दें, क्योंकि इससे बच्चे को पूरे दिन के लिए एनर्जी मिल जाएगी. खास बात यह है कि इसका एक गिलास भूख मिटाने और पेट भरने के लिए एकदम परफेक्ट है.

Oatmeal raisin cookie smoothie

Oatmeal raisin cookie smoothie

विज्ञापन

Oatmeal Cookies Smoothie Recipe: गर्मियों के मौसम में बच्चों को हेल्दी और टेस्टी चीजें खिलाना पिलाना किसी भी चुनौती से कम नहीं है. गर्मी की वजह से उनका मन नहीं करता और वो पूरे दिन भूखे रहते हैं. इसलिए बच्चे पौष्टिक चीजों से दूरी बनाते हैं और कोल्ड ड्रिंक्स या जंक फूड की तरफ ज्यादा होते हैं. ऐसे में आप उनके लिए ओटमील कुकी स्मूदी बनाकर तैयार कर सकते हैं. यह स्मूदी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसमें मौजूद ओट्स, दूध और फल बच्चों को एनर्जी देने के साथ उनके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में भी मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें- होटल के बिस्तर के नीचे पानी की बोतल क्यों फेंकनी चाहिए? ज्यादातर लोग नहीं जानते ये ट्रिक

विज्ञापन

ओटमील कुकी स्मूदी की रेसिपी

सामग्री

  • ओट्स- आधा कप
  • केला- 1
  • ठंडा दूध- 1 कप
  • शहद- 1 चम्मच
  • दालचीनी पाउडर- आधा चम्मच
  • खजूर- 3
  • बादाम- 4
  • कुछ बर्फ के टुकड़े

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक बाउल में ओट्स डालकर दूध मिलाएं.
  • अब इसमें केला और शहद डालकर रखें. दालचीनी पाउडर को भी डाल दें और खजूर को डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.
  • अगर आप चाहें तो इसे मिक्सर ग्राइंडर में भी डालकर पीस सकते हैं. स्वाद को बढ़ाने के लिए बच्चों की पसंदीदा चीज भी डाल दें.
  • ऊपर से बर्फ या आइस क्रीम डालकर स्मूदी को गिलास में डालकर सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- Cold Facial: कोल्ड फेशियल क्या होता है? जानिए कैसे मिनटों में चेहरे पर ला सकता है नेचुरल ग्लो  

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ