कूलर में आता है करंट तो तुरंत करें यह काम, शॉक लगने से पहले ही बच सकते हैं इस तरह

Cooler Current: कूलर में हल्का करंट भी आए तो इग्नोर नहीं करना चाहिए. छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. ऐसे में यहां जानिए कूलर में करंट आने से कैसे रोकें और अगर करंट आए तो इससे कैसे बचें.

Cooler Me Current Aaye To Kya Kare

Cooler Me Current Aaye To Kya Kare

विज्ञापन

Cooler Giving Shock: गर्मियों में बहुत से लोग घर में कूलर चलाते हैं. अगर किसी कमरे में AC लगा भी हो तो दूसरे कमरे में कूलर लगा दिया जाता है. कुछ कूलर लोहे के होते हैं तो कुछ प्लास्टिक के लगाए जाते हैं. वहीं, कूलर का साइज भी अलग-अलग हो सकता है. वहीं, कूलर एक ऐसी इलेक्ट्रिक मशीन है जिसमें घंटों तक पानी भरकर रखा जाता है. ऐसे में छोटी सी भी दिक्कत को नजरअंदाज किया जाए तो यह दिक्कत जान पर भारी पड़ सकती है. ऐसे में यहां जानिए किन गलितयों की वजह से कूलर में करंट (Cooler Current) आ सकता है और कूलर में करंट आने लगे तो क्या करना चाहिए. आपकी सावधानी आपकी ही नहीं बल्कि आस-पास के लोगों की भी जान बचा सकती है.

यह भी पढ़ें – क्या AC आंखों को डैमेज करता है? आई सर्जन ने बताया एयर कंडीशनर की हवा से आंखें कैसे होती हैं खराब

विज्ञापन

कूलर में क्यों आता है करंट

अर्थिंग ना होने के कारण- कूलर की अर्थिंग अगर ठीक ना हो या कूलर के नीचे अर्थिंग ना लगी हो तो कूलर में करंट आ सकता है. अर्थिंग का मतलब है कूलर की बॉडी को तार के जरिए जमीन से जोड़ना. इसीलिए अर्थिंग बेहद जरूरी है. अगर अर्थिंग ना लगी हो तो कूलर में करंट आ सकता है.

तार निकल जाने पर – कूलर में करंट आने का एक कारण यह भी है कि अगर कभी मोटर की तार या कूलर के अंदर कोई तार कट जाए और पानी में चली जाए तो करंट आ सकता है. इसीलिए कूलर की समय-समय पर जांच करते रहें और देखें कि अंदर कोई तार कटी हुई तो नहीं है.

पानी लीक होना – अगर कूलर से पानी लीक होता है तो कूलर की तार पर गिर सकता है और इससे कूलर में करंट आ सकता है.

विज्ञापन

मोटर की खराबी – कूलर की मोटर खराब हो जाए और उसमें पानी चला जाए तो करंट आने लगता है और यह करंट पूरे कूलर में फैल सकता है.

कूलर के करंट से कैसे बचें

विज्ञापन
  • अगर कूलर में करंट आ रहा है तो सबसे पहले कूलर के तार को स्विच बोर्ड से निकाल दें. इस बात का ध्यान रहे कि आपके पैर नंगे ना हों.
  • कूलर के तार को चेक करें और कूलर के अंदर करंट जांचने के लिए टेस्टर का इस्तेमाल करें.
  • कूलर की मोटर में हीट या आवाज तो नहीं है इसकी जांच करें और जरूरत लगे तो बदलवा लें.
  • अगर कूलर का स्विच या प्लग खराब है तो उसे बदलवा लें.
  • इस बात का ध्यान रखें कि कूलर का पानी लीक ना हो रहा हो.
  • अगर तार टूट गए हैं या बीच-बीच में से तार की ऊपरी लेयर हटने लगी है तो तारों को बदलवा लें.
  • समय-समय पर कूलर की मोटर की सर्विसिंग कराना भी बेहद जरूरी है.
  • अगर कूलर में कुछ गड़बड़ी दिखे खुद से ठीक करने के बजाय इलेक्ट्रिशियन को बुलाएं.
  • कूलर में अगर करंट आता है तो बच्चों और बुजुर्गों को खासतौर से कूलर से दूर रहने के लिए कहें.

यह भी पढ़ें – मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 मामले! बचने के लिए आज ही करें ये 3 काम, ऐसे पहचानें Dengue के लक्षण

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.  

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ