International Picnic Day 2026: बच्चों के साथ डे आउट पर जा रहे हैं? पिकनिक बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें

Picnic Bag Travel Tips: जब भी हम बच्चों के साथ ट्रैवल करने जाते हैं तो एक बैग जरूर लेकर जाते हैं. इसमें जरूरत का सारा सामान रखा जाता है, ताकि घूमते वक्त किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. 

Picnic Bag Travel Tips

पिकनिक बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें. Image Credit- News24

Things Should In Picnic Bag: गर्मियों में कहीं बाहर जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि पानी और गर्मी से बचने का पूरा इंतजाम साथ लेकर जाना पड़ता है, खासतौर पर बच्चों के साथ, क्योंकि उनकी जरूरत और इस्तेमाल का सारा सामान लेकर जाना पड़ता है. कल तो वैसे ही इंटरनेशनल पिकनिक डे है. हर साल 18 जून को मनाया जाता है. यह दिन परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और सफर यादगार बनाने का मौका होता है. पिकनिक वैसे ही बच्चों या अपने परिवार के साथ ही प्लान की जाती है. हालांकि, बच्चों के साथ डे आउट पर जाने से पहले सही तैयारी करना बहुत जरूरी है. अगर पिकनिक बैग में कुछ जरूरी चीजें पहले से रख ली जाएं तो दिन काफी अच्छा जाता है, वरना परेशानी बढ़ती रहती है. 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकनिक बैग में जरूर रखें ये 5 चीजें

खाने पीने का सामान- बच्चे खेल के दौरान जल्दी भूखे और प्यासे हो जाते हैं.इसलिए बैग में हेल्दी स्नैक्स जैसे फल, सैंडविच, द लाफिंग काऊ चीज, मखाना, बॉर्बन बिस्किट और विंकिन काऊ मिल्क शेक जरूर रखें.
फर्स्ट एड किट- कई बार बच्चे खेलते वक्त गिर जाते हैं और उनको चोट लग सकती है. इसलिए अपने बैग में फर्स्ट एड किट जरूर रखें.एक छोटी फर्स्ट एड किट, जिसमें बैंडेज, एंटीसेप्टिक क्रीम, कॉटन या सैनिटाइजर जैसा सामान होना चाहिए.  
सनस्क्रीन या टोपी- गर्मियों में धूप से बचे के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. इससे सनस्क्रीन, टोपी और हल्के सूती कपड़े साथ रखना जरूरी है. इसके अलावा, बच्चों के लिए कपड़े भी रखें, ताकि कपड़े गंदे या गीले होने पर उन्हें बदला जा सके. 
बच्चों के पसंदीदा खिलौने रखें- बच्चों का ध्यान लंबे समय तक बनाए रखने के लिए उनके पसंदीदा खिलौने, बॉल या कोई छोटा गेम साथ ले जाएं. जब बच्चे परेशान करें तो उन्हें पसंदीदा खिलौने   दें. 
मॉस्किटो किट रखें- पार्क में जाकर बैठने से बच्चों को मच्छर काट सकते हैं. आप इसे बचने के लिए मॉस्किटो किट रखें और रोल ऑन का भी इस्तेमाल करें, ताकि बच्चों को बीमार होने से बचाया जा सके.  

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ