वैक्सिंग के बाद क्यों निकलते हैं लाल दाने? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें कौन-सी गलतियां बन जाती हैं वजह

Causes Of Pimple After Waxing: कुछ महिलाएं सिर्फ इसलिए वैक्सिंग नहीं करवाती क्योंकि उनके दाने निकल आते हैं. लेकिन ऐसा हर बार हो जरूरी नहीं, क्योंकि कई बार हमारी छोटी-छोटी गलतियों की वजह से दाने निकलने लगते हैं.

Causes Of Pimple After Waxing

वैक्सिंग के बाद लाल दाने क्यों निकलते हैं?

Waxing Side Effects: वैक्सिंग बहुत ही कम वक्त में किया जाने वाला एक प्रोसेस है. इससे न सिर्फ स्किन स्मूथ होती है बल्कि अंदर से साफ भी हो जाती है. इसलिए ज्यादातर महिलाएं वैक्सिंग पार्लर में जाकर कराती हैं, लेकिन अगर आप घर पर कर रही हैं तो आपके दाने निकलने की समस्या भी हो सकती है. कई बार अच्छी जगह से वैक्सिंग के बाद भी हाथ-पैरों पर छोटे-छोटे लाल दाने, जलन और खुजली जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं. कई बार ये दाने इतने ज्यादा हो जाते हैं कि हाथ-पैरों का लुक खराब लगने लगता है. इसको लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर श्वेता नखवा का कहना है कि दाने होने की वजह स्किन नाजुक होना या घर पर की जाने वाली आम गलतियां हो सकती हैं. इसलिए दाने होने के कारण और घर पर की जाने वाली आम गलतियों के बारे में पता होना चाहिए.

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सिंग के बाद लाल दाने क्यों निकलते हैं?

वैक्सिंग के बाद दाने निकलना बहुत ही आम होता है, क्योंकि इस दौरान बाल जड़ों से निकलते हैं, जिससे हेयर फॉलिकल्स पर हल्की सूजन हो जाती है. इसकी वजह से स्किन पर छोटे-छोटे दाने नजर आने लगते हैं.

कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए नजरअंदाज

  • वैक्स ज्यादा गर्म नहीं लगानी चाहिए. इससे स्किन जल सकती है और आपको रैशेज हो सकते हैं.
  • वैक्स के दौरान गंदी चीजें इस्तेमाल ना करें. स्पैचुला, तौलिए या वैक्सिंग में इस्तेमाल होने वाली चीजों का ध्यान रखें.
  • वैक्सिंग के बाद स्किन ज्यादा संवेदनशील हो जाती है. ऐसे में टाइट कपड़े पहनने से बचें और तुरंत धूप में ना जाएं.
  • बार-बार हाथ लगाने से स्किन पर बैक्टीरिया पहुंच सकते हैं, जिससे जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

दाने से कैसे पाएं छुटकारा?

वैसे तो यह एक से दो दिन में खुद ठीक हो जाते हैं, लेकिन अगर आपके ठीक नहीं हो रहे हैं तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें. एलोवेरा में ठंडक पहुंचाने और सूजन कम करने वाले गुण होते हैं. इसके अलावा, नारियल तेल का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद माना जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ